गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया जिला में मंगलवार को 7715 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। कुल 8931 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की मांग की थी। अभी भी 22525 गैस सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध हैं। जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और होम डिलीवरी सेवा नियमित रूप से जारी है।

गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी

पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत मंगलवार को 7715 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव द्वारा बताया गया कि मंगलवार को कुल 8931 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर की डिमांड की गयी। नियमानुसार 7715 गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। अभी भी 22525 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं। पूर्णिया में एलपीजी की स्थिति सामान्य है। जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।