मिक्स पॉपुलेशन वाले क्षेत्रों में विशेष चौकसी के साथ बाहर से आने वालों पर कड़ी निगरानी रखें

Mar 03, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

-जिले में सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहेंगे : जिलाधिकारी पूर्णिया, वरीय संवाददाता। होली पर्व एवं ईद उल फितर के अवस

मिक्स पॉपुलेशन वाले क्षेत्रों में विशेष चौकसी के साथ बाहर से आने वालों पर कड़ी निगरानी रखें

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। होली पर्व एवं ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ महानंदा सभागार में बैठक की गयी। बैठक में होली पर्व एवं ईद उल फितर के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि सभी प्रति नियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालें तथा आपत्ति जनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, संवेदन एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण शील रहकर विधि व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। सही लोकेशन पर क्रियाशील रखकर निगरानी सुनिश्चित करें,किसी प्रकार की अनहोनी होने की छोटी से छोटी घटना की सूचना अपने वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों तक तत्काल पहुंचना सुनिश्चित करेंगे, जिले भर में सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहेंगे। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि विवादित स्थल,स्ट्रीट लाइट,ट्रांसफार्मर, स्लम एरिया तथा झुग्गी झोपड़ी आदि के समीप होलिका दहन कार्यक्रम न होने दें। सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन दस्ता और पानी टैंकर की क्रियाशील व्यव्स्था ससमय सुनिश्चित रखें। शराब के सेवन पर रोक लगाने एवं स्प्रीट सप्लाई पर रोक तथा चुराईं शराब स्थलों पर लगातार छापामारी करें। हुडदंगियों पर निगरानी रखने तथा ट्रिपल मोटरसाइकिल सवार ,लहरिया बाइक्स पर नजर रखने तथा सोशल मीडिया ग्रुप पर धार्मिक भड़काऊ,गलत अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखने और अनुमंडल, प्रखंड स्तर पर सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा फ्लैग मार्च करने,यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा साफ सफाई आदि हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने निर्देशित किया है कि मिक्स पॉपुलेशन वाले क्षेत्रों में विशेष चौकसी बररने के साथ बाहर से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखें। जहरीली शराब की दुर्घटना से बचने तथा सोशल मीडिया, फेक न्यूज पर विशेष निगरानी रखें। महिलाओं तथा बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वालों पर विशेष निगरानी और धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि घटना की सही जानकारी ससमय उपलब्ध कराई जाए। विवादित स्थलों पर फोर्स की प्रतिनियुक्ति, होलिका दहन का स्थल जांच,अग्निशमन दस्ता को अलर्ट मूड में रखने तथा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग लगातार करते रहने के लिए कहा गया। डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, अश्लील गानों पर रोक लगाने और एमसीसी का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि धार्मिक स्थल, मस्जिद, मदरसे, कब्रिस्तान स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जाए। आपसी विवाद,जमीनी विवाद की पूर्व में घटित घटनाओं पर विशेष चौकसी बरती जाए और शराब बेचने वाले तथा पीने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता राजस्व, विधि व्यवस्था,अपर पुलिस अधीक्षक,,अपर समाहर्ता आपदा , उत्पाद अधीक्षक , जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक ,सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी और सभी कार्यपालक पदाधिकारी ,सभी प्रखंड विकास‌ पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। -------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।