Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia District Achieves Remarkable Voter Turnout and Recognition for Bihar Assembly Elections 2025
राज्य में सबसे अधिक मतदान : मतदाता दिवस पर मिलेगा सम्मान

राज्य में सबसे अधिक मतदान : मतदाता दिवस पर मिलेगा सम्मान

संक्षेप:

-फोटो : 47 :पूर्णिया, वरीय संवाददाता। राज्य में सबसे अधिक मतदान, अब मतदाता दिवस पर मिलेगा सम्मान। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालनार्थ

Jan 22, 2026 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, वरीय संवाददाता।राज्य में सबसे अधिक मतदान, अब मतदाता दिवस पर मिलेगा सम्मान। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालनार्थ इलेक्शन मैनेजमेंट एंड लॉजिस्टिक्स हेतु बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड्स के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पूर्णिया जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार का चयन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 में पूर्णिया जिले में 76.61 प्रतिशत वोटिंग हुई, जिससे यह बिहार के सभी 38 जिलों में तीसरे स्थान पर रहा। पूर्णिया जिले के 58 कसबा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 81.97 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो बिहार राज्य के सभी 243 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में सर्वाधिक वोटर टर्न आउट वाला विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में दर्ज हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह एक उपलब्धि है, जो दिखाती है कि पूर्णिया जिला की उत्कृष्टता सिर्फ औसत दर्जे की नहीं थी बल्कि इसमें राज्य में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं। इसी क्रम में 62-पूर्णिया विधानसभा जो शहरी निर्वाचन क्षेत्र है, जिसमें 2020 के विधानसभा चुनाव में 59.21% की वोटिंग हुई थी, जिसकी तुलना में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 में 80.08 प्रतिशत का मतदान हुआ जो लगभग 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पूरे बिहार में वीटीआर बढ़ोतरी में पहले स्थान पर रहा। -84 प्रतिशत मतदान : महिलाओं की भागीदारी में राज्य में पूर्णिया जिला का तीसरा स्थान : ---- -यह बिहार में सबसे बड़ा सकारात्मक बदलाव है, जिससे यह साबित होता है कि शहरी उदासीनता अपरिहार्य नहीं है बल्कि लक्षित प्रबंधन के माध्यम से इसे बदला भी जा सकता है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पूर्णिया के नेतृत्व में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 में पूर्णिया जिले में 84 प्रतिशत महिलाओं द्वारा मतदान किया गया, जिससे महिलाओं की भागीदारी में पूरे बिहार राज्य में पूर्णिया जिला का तीसरा स्थान रहा। पूर्णिया जिले के 57-बायसी विधान सभा में 88.89 प्रतिशत महिलाओं द्वारा मतदान किया गया, जो बिहार में चौथा स्थान, 56-अमौर विधान सभा में 88.09 प्रतिशत जो बिहार में पांचवां स्थान एवं 58-कसबा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ जो बिहार में नौंवा स्थान पर रहा। इस चुनावी परिणाम से यह साबित हुआ कि महिला सशक्तिकरण पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा दृढ़ संकल्पित होकर कार्य किया गया, जो सराहनीय है और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। -लोकतंत्र के लिए नजीर बन गया पूर्णिया : --- -पूर्णिया लोकतंत्र के लिए नजीर बन गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पूर्णिया के नेतृत्व में पूर्णिया जिले में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 का नतीजा ऐसा रहा जो सांख्यिकीय उपलब्धियों को लोकतांत्रिक पुनरूत्थान की एक जीवंत मिसाल में बदल दिया जहां हर पैमाना ऐतिहासिक कठिनाईयों पर जीत की कहानी कह रहा है। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 में पूर्णिया में चुनाव प्रबंधन का असर सिर्फ एक चुनावी चक्र तक सीमित नहीं है, इसने बेंचमार्क स्थापित किया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में एक ऐसा मॉडल बनाया गया और यह दिखाया गया कि प्रशासनिक उत्कृष्टता सबसे मुश्किल हालात में भी लोकतांत्रिक भागीदारी को बदल सकती है। पूर्णिया जिला चुनावी प्रदर्शन में बेहतरीन तरीकों का प्रतीक बन गया, जो पूरे बिहार और उससे बाहर भी इसी तरह के बदलावों के लिए प्रेरित करेगा।