Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia District Accelerates Rice Purchase Campaign for Farmers at Minimum Support Price
पूर्णिया में 57 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदारी

पूर्णिया में 57 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदारी

संक्षेप:

-हिन्दुस्तान पड़ताल : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदारी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक जिले

Feb 01, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदारी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक जिले के 7043 किसानों से कुल 57,807.362 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। यह खरीदारी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। धान खरीदारी के लिए जिले के 218 पैक्स एवं 09 व्यापार मंडलों को विभागीय स्तर पर स्वीकृति दी गई है। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों से सीधे धान की खरीद की जा रही है। सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार 01 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक धान की खरीद जारी रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्य सरकार ने साधारण धान के लिए 2,369 रुपये प्रति क्विंटल तथा ए-ग्रेड धान के लिए 2,389 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। इसी दर पर पूर्णिया जिले में किसानों से मुख्य रूप से साधारण धान की खरीद की जा रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पूर्णिया जिले को इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य 1 लाख 03 हजार 388 मीट्रिक टन दिया गया है। इसके मुकाबले अब तक लगभग 56 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हो चुकी है। अगले 28 दिनों में लक्ष्य को हासिल करने के लिए अतिरिक्त खरीद केंद्रों को सक्रिय किया जाएगा। साथ ही, किसानों को पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग की सुविधा सरल बनाने, भुगतान प्रक्रिया को तेज करने तथा परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। धान खरीदारी की तेज रफ्तार से जिले के किसानों में संतोष देखा जा रहा है और उम्मीद है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि धान खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित केंद्रों पर ही धान बेचें और किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।