
सोमवार और शुक्रवार को 11 बजे आमजनता की समस्या सुनेंगे प्रमंडलीय आयुक्त
-फोटो : 50 प्रमंडलीय आयुक्त। पूर्णिया, वरीय संवाददाता। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के दृष्टिगत पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजे
पूर्णिया, वरीय संवाददाता। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के दृष्टिगत पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है। आयुक्त द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुचारू रूप से सुनने और आवेदकों की सहूलियत के लिए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया गया है। आयुक्त की अनुपस्थिति में आयुक्त के सचिव उक्त कार्य का ससमय निष्पादन करेंगे। सभी आवेदकों को प्रमंडलीय सभा कक्ष में ससम्मान के साथ बैठाने की व्यवस्था एवं गरीब, बुर्जुगों एवं बच्चों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
आवेदकों के आवेदन को विहित प्रपत्र में पंजीकृत करने तथा पावती आवेदकों को देने का निर्देश दिया गया है। आगंतुकों से प्राप्त शिकायतों की पंजी का संधारण करने एवं शिकायतों के सत्तत् अनुश्रवण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी गई है। प्राप्त आवेदनों के संदर्भ में आवश्यक जांच कराते हुए परिवाद के निस्तार हेतु संबंधित पदाधिकारी को पत्र भेजकर इसका अनुश्रवण कार्यालय के स्तर से की जायेगी तथा कार्रवाई की सूचना आवेदक को समय पर दे का निर्देश दिया गया है। आयुक्त द्वारा उक्त कार्यो को सुचारू रूप से संचालन के लिए अवर सचिव आयुक्त कार्यालय पूर्णिया प्रमंडल सुमन्त कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। आयुक्त द्वारा जिलावार प्राप्त आवेदनों की पंजी का संधारण करने तथा अनुवर्ती कार्रवाई के लिए कोषांग गठित किया गया है जिसमें जिला पूर्णिया के लिए सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रिया साह एवं मुकेश कुमार, कटिहार के लिए रवि चौधरी एवं मनीष कुमार, अररिया के लिए करिश्मा कुमारी एवं मनोज कुमार एवं किशनगंज के लिए मनीष कुमार एवं शशि सुमन वंशपाल भारती शामिल हैं। ---- -फोटो : 10purn49-जनता दरबार में समस्या सुनती एसपी। -------------- -एसपी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं : -- -पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के द्वारा पुलिस कार्यालय में लगातार लोगों की परेशानी सुनी जा रही है। शनिवार को भी जनता दरबार का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक के द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनी गयी। समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




