जय कृष्ण विचार मंच के बैनर तले होली मिलन समारोह
-फोटो: 32 : जय कृष्ण विचार मंच के बैनर तले जिला परिषद अतिथि गृह के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन।पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जय कृष्ण व

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जय कृष्ण विचार मंच के बैनर तले जिला परिषद अतिथि गृह के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बिहार के विकास पुरुष के नाम से ख्याति प्राप्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75 वें जन्म दिवस पर केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामना प्रेषित की गई। कार्यक्रम में पूर्णिया जिला के अलावा कटिहार, अररिया, किशनगंज से पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल के विचारों से जुड़े हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। जिसमें कई सामाजिक-राजनीतिक संगठन, धार्मिक संगठन, महिला एवं युवा संगठन से जुड़े लोग समारोह में सम्मिलित हुए। होली मिलन समारोह का उद्घाटन पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, महापौर विभा कुमारी , प्रदेश महामंत्री (भाजपा )राकेश कुमार, सीनेट सदस्य सह जिला बीस सूत्री सदस्य राकेश कुमार , जिला मंत्री (भाजपा) नूतन गुप्ता , पूर्व जिला अध्यक्ष (राजद) मिथिलेश दास , मंच के मुख्य संरक्षक जवाहर यादव , मंच के मुख्य संयोजक गुप्तेश कुमार , राजेश मंडल , आमोद मंडल, सुनील राय, उपेंद्र कुमार सिंह, नीलू सिंह पटेल , कांग्रेस नेता करण यादव, बहुजन नेता अजय भारती , जिला अध्यक्ष (आप) विकास झा सहित जय कृष्णा विचार मंच के सभी साथियों ने संयुक्त रूप से की।
होली मिलन समारोह में सुप्रसिद्ध गायक छैला बिहारी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह में आए लोगों का अपने मनमोहक होली गीतों से खूब मनोरंजन किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता , समानता एवं आपसी सौहार्द बनाए रखना था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



