
व्यवसायी हत्याकांड: डिटेन कर युवक से पूछताछ जारी
-पुलिस की तीन टीम लगातार कर रही है छापेमारी पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुलाबबाग के युवा व्यवसायी सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की हत्या के मामले ने
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।गुलाबबाग के युवा व्यवसायी सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की हत्या के मामले ने छापेमारी तेज कर दी है। छापेमारी के लिए थाना स्तर की पुलिस टीम, डीआईयू एवं एसआईटी अलग- अलग दिशाओं में काम कर रही है। पुलिस ने मामले में एक युवक को डिटेन किया है। जिससे पूछताछ जारी है। खबर है कि डिटेन किए गए युवक के कनेक्शन व्यवसायी हत्याकांड से है। इतना ही नहीं पुलिस ने दो संदिग्ध बाइकों को भी जब्त किया है। इन दोनों बाइकों को मरंगा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि इन दोनों बाइकों का संबंध इस केस है।
हालांकि पुलिस के अधिकारी इस बात के खुलासे से अभी परहेज कर रहे हैं। परन्तु बताया जा रहा है कि डिटेन किए गए युवक से पुलिस को मामले से मुतल्लिक काफी हद तक इनपुट मिले हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपियों के भागने के रूट की जानकारी मिल गई है। जिसके बाद से पुलिस की तीन टीम की पूर्णिया समेत कोसी और सीमांचल के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। कुछ आरोपियों के नेपाल भाग जाने की आशंका है। जिसके कारण सीमाई की कड़ी निगरानी जारी है। -: क्राइम जोन बनता जा रहा है नेवालाल चौक का इलाका: -शांत हो चले में शहर में अपराधियों ने अपना फन फैलाना शुरू कर दिया है। खासकर शहर का नेवालाल चौक का इलाका एक बार फिर से क्राइम जोन बनता जा रहा है। बीते छह महीने के दौरान इस इलाके में गोलीबारी की दो एवं महिला को सरेशाम किडनेप करने की घटना को अंजाम देकर अपराधियों यहां पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। चौक से कुछ ही दूर पर पुलिस की टीओपी स्थापित है। वैसे चौक से मरंगा थाना का फासला भी बहुत अधिक नहीं है। फिर भी बीच- बीच में बड़ी आपराधिक घटनाओं का यह इलाका गवाह बन रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त महीने में बसंत विहार में बदमाशों के दो गुटों ने जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। इसमें एक बालक एवं एक महिला घायल हो गई थी। 10 जनवरी को डगरूआ थाना क्षेत्र में घटित गैंगरेप की शिकार महिला का बदमाशों ने नेवालाल चौक से सरेशाम अपहरण कर लिया था। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि बसंत विहार के पास पार्क के समीप अपराधियों ने दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोली चलाकर व्यवसायी सूरज बिहारी को मौत के घाट उतार दिया और आराम से वहां से चलते बने।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




