
पूर्णिया एयरपोर्ट : सितंबर से शुरुआत, दिसंबर में 29674 यात्री, जनवरी में सफर जारी
-फोटो : पूर्णिया एयरपोर्ट। पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट से सफर जारी है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन के बाद
पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट से सफर जारी है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन के बाद पूणिया एयरपोर्ट ने अपनी उपयोगिता को साबित कर दिखाया है। मौसम गर्म हो या फिर सर्द। बारिश हो फिर धुंध सफर जारी है। पूर्णिया एयरपोर्ट से दिसंबर माह में 29674 यात्रियों ने सफर किया। दिसंबर में पूर्णिया एयरपोर्ट से चार अलग-अलग रुट पर 294 विमानों का आवागमन हुआ। पूर्णिया एयरपोर्ट से अभी दिल्ली और हैदराबाद के लिए एयर बस की सेवा है जबकि कोलकाता एवं हैदराबाद के लिए एटीआर (छोटे विमानों) की सुविधा है। फिलहाल 19 से 26 जनवरी तक दिल्ली की फ्लाइट कैंसल है।
हालांकि, इस मुद्दे पर सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार का ध्यान खींचा है। इधर, पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट से यात्रियों की आवाजाही ने साबित कर दिया है कि यहां एयरपोर्ट की कितनी जरूरत थी। लोग शिद्दत के साथ इसका इंतजार कर रहे थे। अब नये शहरों से कनक्टेविटी जरूरी है। इस दिशा में एयरलायंस कंपनियां सक्रिय हैं। पूर्णिया एयरपोर्ट पर स्थायी टर्मिनल भवन का निर्माण भी होगा। जल्द ही यहां से कई अन्य शहरों की कनेक्टिविटी मिलेगी। दिसंबर माह में 147 विमानों का आगमन हुआ जिससे 14509 यात्री आये। 147 विमानों का प्रस्थान हुआ जिससे 15165 यात्री गये। --------- -आज उड़े 10 विमान, 1066 यात्रियों का आवागमन : ----- पूर्णिया। शनिवार को पूर्णिया एयरपोर्ट से सभी 10 विमान उड़े। पांच विमानों से कुल 532 यात्री आये जबकि पांच विमानों से 534 यात्री रवाना हुए। शनिवार को यात्रियों की कुल आवागमन संख्या 1066 रही। बता दें कि पिछले दो दिनों से कोलकाता की फ्लाइट कैंसल रही। आज सभी फ्लाइट रवाना हुई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




