फार्मर रजिस्ट्री : टॉप फाइव जिले में पूर्णिया
-अच्छी खबर :पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया ने पीएम किसान सम्मान पाने वाले 25 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इसके सा

पूर्णिया ने पीएम किसान सम्मान पाने वाले 25 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया राज्य के टॉप फाइव जिले में शामिल हो गया है। पूर्णिया जिले में 2 लाख किसान को पीएम सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है जिसमें 50 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अब तक हो चुकी है। बता दें कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए एक साल पहले पूर्णिया समेत पांच जिलों का चयन पायलट के तौर पर किया गया था। पूर्णिया जिला के बनमनखी प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्री का अभियान चलाया गया था। तीन माह बाद राज्य के सभी जिलों में इसकी शुरूआत की गयी थी।
अभी जिले में 11 जनवरी तक पंचायतों में कैंप मोड में फार्मर रजिस्ट्री का अभियान चलाया गया। कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने गत शनिवार को पूर्णिया जिला के कसबा प्रखंड अंतर्गत मल्हरिया पंचायत में आयोजित 'फार्मर रजिस्ट्री' कैंप का निरीक्षण भी किया था। अभी तक जिले में 67 हजार से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। ----- -आईडी के माध्यम से विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक : --- -फार्मर रजिस्ट्री किसानों की एक विशिष्ट 'डिजिटल पहचान' बनेगी, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना अत्यंत सुगम और पारदर्शी हो जाएगा। इस आईडी के माध्यम से विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचेगा। शत-प्रतिशत किसानों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने हेतु कृषि विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त रूप से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 'मिशन मोड' में किया जा रहा है। -जिले में अब तक 67220 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री : -- -जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया कहते हैं कि पूर्णिया टॉप फाइव में शामिल है। अब तक 67220 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। इसमें पीएम किसान सम्मान योजना से जुड़े 50 हजार किसानों का फॉर्मर आईडी बना लिया गया है। हमारी कोशिश है कि हर किसान का फार्मर रजिस्ट्री बने ताकि योजनाओं का लाभ उन्हें पारदर्शी तरीके से मिले। एक साल पहले पायलट जिला के तौर बनमनखी प्रखंड के बुढ़िया और बहुरा में तीन माह अभियान चला था। -सरवर स्लो, नेट की भी समस्या : --- -फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम पंचायतों में हो रहा है। कई पंचायत सुदूरवर्ती क्षेत्र में हैं। ऐसे गांवों में इंटरनेट की समस्या हो रही है। पंचायतों से लोग इंटरनेट स्लो होने के कारण लौट जाते हैं। इसके अलावा कुछ एरिया में इंटरनेट की कनेक्टिविटी अभी नहीं है। इस वजह से भी परेशानी हो रही है। सरवर पर भी लोड काफी होने से यह स्लो हो गया है। इसके चलते फार्मर रजिस्ट्री में थोड़ी देरी भी हो रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




