स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान केंदों पर पहुंचे कुलपति

Apr 09, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-फोटो : कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद

स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान केंदों पर पहुंचे कुलपति

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलपति प्रोफेसर विवेकानन्द सिंह ने बुधवार को सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में कुलपति ने जीएलएम कालेज और एजेएम कालेज बनमनखी का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालित होती पाई गई जिस पर कुलपति ने संतोष व्यक्त किया। कुलपति ने निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने विशेष रूप से सीटिंग प्लान के सुव्यवस्थित अनुपालन पर जोर देते हुए परीक्षा को निष्पक्ष कराने को लेकर निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।