Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnea University to Begin Online PG Admissions from September 11 Announces Merit List for UG Vacancies

पीजी में नामांकन के लिए 11 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय नये सत्र में पीजी में नामांकन के लिए 11 सितम्बर से ऑनलाइन आव

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 5 Sep 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
पीजी में नामांकन के लिए 11 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय नये सत्र में पीजी में नामांकन के लिए 11 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु करेगा। इसके निमित्त विश्वविद्यालय में तैयारी शुरु है। समर्थ पोटर्ल पर पीजी में नामांकन की प्रक्रिया शुरु करने को लेकर विश्वविद्यालय जल्द ही अधिसूचना करेगा। वहीं अंगीभूत और गैर अंगीभूत कॉलेजों की स्नातक में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए विश्वविद्यालय चतुर्थ मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय की नामांकन समिति की बैठक में कई अहम निर्णय लिये गये हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव शैक्षणिक डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित नामांकन समिति की बैठक में नामांकन से जुड़े कई अहम निर्णय लिये गये।

पीजी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 सितम्बर से शुरु होगी। इसके मद्देनजर जल्द ही विश्वविद्यालय के द्वारा नोटिस जारी किया जायेगा। वहीं अंगीभूत और गैर अंगीभूत कॉलेजों की स्नातक में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए विश्वविद्यालय चतुर्थ मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।