
जूलॉजी विषय में अतिथि शिक्षक के चयन के लिए सात नवम्बर को होगा दस्तावेज़ सत्यापन
-वनस्पति विज्ञान विषय के अतिथि शिक्षक चयन के लिए 8 नवम्बर को विश्वविद्यालय में होगा दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 17 विषयों में कुल 168 गेस्ट फेकेल्टी के शिक्षक नियुक्त करने के मकसद से विश्वविद्यालय में जूलॉजी विषय में अतिथि शिक्षक के चयन के लिए 7 नवम्बर को दस्तावेज़ सत्यापन किया जायेगा। वहीं वनस्पति विज्ञान विषय के अतिथि शिक्षक चयन के लिए 8 नवम्बर को विश्वविद्यालय में दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा। इस संदर्भ में कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. प्रणय कुमार गुप्ता ने नोटिस जारी कर दिया है। इससे पूर्व प्राचीन भारतीय इतिहास, होमसायंस, मैथ, भौतिकी , रसायन शास्त्र, उर्दू व वाणिज्य विषय के अतिथि शिक्षक के चयन के लिए साक्षात्कार व दस्तावेज सत्यापन पूर्णिया विश्वविद्यालय में हो चुके हैं।

--- -जूलॉजी विषय और बॉटनी विषय के 8 सीटों के लिए होगा साक्षात्कार और सत्यापन : --- -अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 से 31 सितम्बर तक पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा लिया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से सभी विषयों में नियुक्ति के लिए अभ्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। भौतिकी विषय में 11, रसायन विषय में 16, गणित विषय में 15, बॉटनी विषय में 8, जूलॉजी विषय में 8, कॉमर्स विषय में 6,पॉलिटिकल सायंस विषय में 14, इतिहास विषय में 9, जियोग्राफी विषय में 9, सॉयकोलॉजी विषय में 20, सोशोलॉजी विषय में 13, होमसायंस में 3, प्राचीन भारतीय इतिहास के 2, हिन्दी के 12, अंग्रेजी विषय में 17, म्युजिक विषय के 1 और उर्दू विषय के 4 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार और प्रमाण पत्रों के सत्यापन पूरा करने की कवायद में विश्वविद्यालय जुटा हुआ है। 17 विषयों में 168 गेस्ट फेकेल्टी के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय अंतरिम योग्यता सूची पूर्व में ही जारी कर चुका है, जिसके आधार पर अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 17 विषयों में कुल 168 गेस्ट फेकेल्टी के शिक्षक नियुक्त करने प्रक्रिया विश्वविद्यालय में चल रही है। 4 अक्टूबर को म्युजिक विषय में अतिथि शिक्षक के चयन के लिए साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक पूर्णिया विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय इतिहास, होमसायंस, मैथ, भौतिकी,रसायन शास्त्र, उर्दू व वाणिज्य विषय के अतिथि शिक्षक के चयन के लिए साक्षात्कार व दस्तावेज सत्यापन हो चुका है। अब विश्वविद्यालय में जूलॉजी विषय में अतिथि शिक्षक के चयन के लिए 7 नवम्बर को दस्तावेज़ सत्यापन किया जायेगा। वहीं वनस्पति विज्ञान विषय के अतिथि शिक्षक चयन के लिए 8 नवम्बर को विश्वविद्यालय में दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा। इस संदर्भ में कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. प्रणय कुमार गुप्ता ने नोटिस जारी कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


