फरवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा बीएड में नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीयन

Jan 26, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीन सभी बीएड महाविद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राएं सत्र 2025-27 के लिए पंजीयन तिथि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने पंजीयन प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है और डेटा एकत्रित किया जा रहा है। उप कुलसचिव ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में तिथि घोषित की जाएगी।

फरवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा बीएड में नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीयन

पूर्णिया , हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी दस बीएड महाविद्यालयों में नामांकित छात्र छात्राएं सत्र 2025-27 में पंजीयन करवाने को लेकर तिथि निर्धारित होने का इंतजार कर रहे हैं । बीएड में नामांकित छात्र-छात्राओं के पंजीयन के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि बीएड में नामांकित छात्र-छात्राओं के पंजीयन को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारी शुरू हो गई है। इसके नियमित पूर्णिया विश्वविद्यालय के पंजीयन विभाग के द्वारा सभी बीएड कॉलेज से नामांकित छात्र-छात्राओं का डाटा मंगवाया जा रहा है। कॉलेज से डाटा मिलने के उपरांत पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में पंजीयन को लेकर तिथि का निर्धारण किया जाएगा।

....पंजीयन की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से छात्र-छात्राएं चिंतित: पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा बीएड सत्र 2025-27 में नामांकित छात्र-छात्राओं का बीएड महाविद्यालय से डाटा मंगवा लिया है । नवम्बर माह में ही बीएड महाविद्यालय से पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार उप कुलसचिव पंजीयन डॉ पिनांकी रंजन ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी बीएड महाविद्यालयों को पत्र भेजा है। पत्र में उल्लेख किया है कि बीएड सत्र 2025-27 में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं की समेकित सूची पत्र के साथ संलग्न प्रारूप में पंजीयन शाखा के ईमेल पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सीईटी बीएड एडमिट कार्ड, सीईटी बीएड उत्तीर्ण सर्टिफिकेट, महाविद्यालय एलॉटमेंट सर्टिफिकेट और जो छात्र-छात्राओं पूर्णिया विश्ववि‌द्यालय से उत्तीर्ण नहीं हो, उनका प्रवजन प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के अंदर पंजीयन शाखा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि पंजीयन शाखा ‌द्वारा पंजीयन सत्यापन की प्रक्रिया पारदर्शितापूर्वक की जा सकें। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पंजीयन करवाने को लेकर बीएड महाविद्यालयों से छात्र छात्राओं का डाटा मांगा गया था, छात्र-छात्राओं का डाटा लेने को लेकर पंजीयन विभाग ने बीएड महाविद्यालयों को ई-मेल पर फॉर्मेट भी भेजा था।पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र में दस बीएड महाविद्यालयों में दो सेमी गवर्नमेंट बीएड महाविद्यालय हैं, जिसमें डीएस कॉलेज कटिहार और फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज शामिल है। इसके साथ आठ गैर अंगीभूत कॉलेजों में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सिरसा कटिहार,केएसटीटी कॉलेज कदवा कटिहार ,एसएम बीएड कॉलेज कटिहार ,स्वदेशी बीएड कॉलेज मरंगा पूर्णिया ,एमएफएए बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रामबाग पूर्णिया,मिल्लिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज राधा नगर कसबा पूर्णिया ,मिल्लिया कनिज फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रामबाग पूर्णिया एवं एसआरपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज माधोपाड़ा पूर्णिया शामिल हैं। इन कॉलेज में बीएड प्रथम सत्र में कुल 1100 छात्र छात्राएं नामांकित हैं। छात्र नेता सौरभ कुमार ने बताया है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के छात्र छात्राओं का बीएड, पीजी व वोकेशनल कोर्स के पंजीयन करवाने की प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के द्वारा विलंब किया जा रहा है जिसके कारण छात्र छात्राओं चिंतित हो रहें हैं कि पंजीयन कब होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही पंजीयन करवाने की तिथि घोषित करवायी जाये। इधर पूर्णिया विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव पंजीयन डॉ पिनांकी रंजन ने बताया कि फ़रवरी के प्रथम सप्ताह में बीएड सत्र 2025-2027 में पंजीयन करवाने को लेकर तिथि घोषित किया जायेगा। बीएड पंजीयन करवाने को लेकर बीएड कॉलेजों से डाटा को एकत्रित किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;