लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने गुरुवार को स्नातक में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दिया। मेरिट लिस्ट में शामिल कला, वाणिज्य और सायंस विषय के कुल 4283 अभ्यार्थियों का 1 से 4 अगस्त तक कॉलेजों में नामांकन लिया जायेगा। 4 अगस्त के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की तिथि नहीं विस्तारित की जायेगी। इसके उपरांत 10 अगस्त को विश्वविद्यालय के द्वारा तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने के लिए रिक्त सीटों की घोषणा की जायेगी। द्वितीय मेधा सूची के नामांकन पूर्ण होने के पश्चात तृतीय मेधा सूची में नामांकन के लिए ऑनलाइन नामांकन फॉर्म में सुधार, अपडेट और ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरने में छुटे हुए विद्यार्थियों के लिये फ्रेश एप्लाई हेतु समर्थ पोर्टल 11 से 15 अगस्त तक खोला जाएगा।
15 अगस्त के बाद थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर 22 से 26 अगस्त तक स्नातक के रिक्त सीटों पर एडमिशन लिया जायेगा। -चयनित अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल पर भेजा गया है एडमिशन ऑफर लेटर : -स्नातक में नामांकन के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई प्रथम मेघा सूची के आधार पर कॉलेजों में कला, वाणिज्य और सायंस विषय में 26 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन हो चुका है। गुरुवार को कॉलेजों में स्नातक की रिक्त बची सीटों पर नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट घोषित की गई है और दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेजों में नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। यूजी सीबीसीएस सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए जारी दूसरी मेरिट लिस्ट में कला, वाणिज्य और सायंस संकाय के कुल 4283 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सीबीसीएस सत्र 2025-29 के लिए दूसरी मेरिट सूची के आधार पर कुल 4283 अभ्यर्थियों को उनकी वरीयता के अनुसार कॉलेज आवंटित कर दिया गया है। इनमें से वाणिज्य संकाय के 4, विज्ञान संकाय के 753 तथा कला संकाय के 3526 अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को एडमिशन ऑफर लेटर उनके पंजीकृत ईमेल पर भेज दिया गया है। अभ्यर्थी 1 से 4 अगस्त तक अपने आवंटित कॉलेज में जाकर नामांकन ले सकते हैं। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अंतिम तिथि 4 अगस्त के बाद प्रवेश के लिए किसी प्रकार की तिथि में वृद्धि नहीं की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।