पीजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
-दो परीक्षा केंद्रों पर 9 से 20 मार्च तक होगी पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पीजी थर्ड सेमे

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पीजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। दो परीक्षा केंद्रों पर 9 से 20 मार्च तक पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा होगी। पूर्णिया कॉलेज और पूर्णिया महिला कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर 2500 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने पीजी सत्र 2024 -26 पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा आयोजित करने को लेकर परीक्षा केंद्रों के साथ परीक्षा की निर्धारित तिथि घोषित कर दी है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 का परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्रों बनाया गया है।
प्रथम परीक्षा केंद्र पूर्णिया कॉलेज में पीजी विभाग पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया महिला महाविद्यालय व मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के परीक्षार्थी परीक्षा देगें। वहीं दूसरे परीक्षा केंद्र पूर्णिया महिला महाविद्यालय में पूर्णिया कॉलेज, डीएस कॉलेज कटिहार व अररिया कॉलेज अररिया के परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगें। पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल व शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने की कवायद में जुटा हुआ है। पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 के एडमिट कार्ड पर छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य व विभागाध्यक्ष का करवाना हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य होगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के आयोजन की तैयारी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में शुरू है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



