
स्नातक में नामांकित छात्र-छात्राओं का 10 दिसंबर तक होगा पंजीयन
-नए सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं के पंजीयन के लिए विश्वविद्यालय ने निर्धारित की तिथि पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय स्ना
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय स्नातक में नामांकित छात्र-छात्राओं का 10 दिसंबर तक पंजीयन करेगा। इसके निमित्त नए सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं के पंजीयन के लिए विश्वविद्यालय ने तिथि का निर्धारण कर दिया है। निर्धारित तिथि तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से यूजी में नामांकित 41800 छात्र-छात्राओं का पंजीयन पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा किया जायेगा। समर्थ पोर्टल पर ही छात्र छात्राएं अपना अपना यूजी आईडी व पासवर्ड देकर लॉगिन करके पंजीयन से सबंधित अपना विषय चुनेगें। इसके बाद पंजीयन शुल्क छात्र-छात्राओं को जमा करना होगा। इसके बाद ओरिजिनल माइग्रेशन सर्टिफिकेट के साथ आवश्यक दस्तावेज छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में जमा करना होगा।
इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर उपकुलसचिव पंजीयन ने पंजीयन को लेकर छात्र-छात्राओं को दिशानिर्देश जारी कर दिया है। -ओरिजिनल माइग्रेशन जमा नहीं करने वाले छात्र छात्राओं का पंजीयन होगा अस्वीकृत : -पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार उप कुलसचिव पंजीयन डॉ पिनांकी रंजन ने यूजी सत्र 2025-29 प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी व बीकॉम में नामांकित छात्र-छात्राओं के पंजीयन की अंतिम तिथि दस दिसंबर तक निर्धारित किया है। एक दिसंबर से ही स्नातक में कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं का समर्थ पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा समर्थ पोर्टल पर ही छात्र छात्राएं अपना यूजी आईडी व पासवर्ड देकर लॉगिन करके पंजीयन से सबंधित अपना विषय को चुनेगें। इसके बाद पंजीयन शुल्क नामांकित छात्र-छात्राओं को जमा करना होगा। इसके साथ ही ओरिजिनल माइग्रेशन सर्टिफिकेट के साथ अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में जमा करना होगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के 42 डिग्री महाविद्यालयों में सीबीसीएस यूजी सत्र 2025-29 बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के नामांकित छात्र छात्राओं का पंजीयन की प्रक्रिया 10 दिसंबर को समाप्त होने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय का पंजीयन विभाग सभी महाविद्यालयों से जिन-जिन छात्र छात्राओं ने पंजीयन करवाया है और महाविद्यालय में ओरिजिनल माइग्रेशन एंव अन्य दस्तावेज जमा किये है, वैसे छात्रों का डाटा सभी महाविद्यालयों से मंगवायेगा। वहीं जो छात्रा छात्राएं आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ महाविद्यालय में ओरिजिनल माइग्रेशन जमा नहीं करेगें, वैसे छात्र छात्राओं के पंजीयन को विश्वविद्यालय स्वीकृत नहीं करेगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव पंजीयन डॉ पिनांकी रंजन ने बताया कि समर्थ पोर्टल से पंजीयन करवाया जा रहा है। छात्र छात्राएं पंजीयन करने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी व पासवर्ड देकर लॉगिन करके अपने विषय को चुन सकते है। इसके बाद पंजीयन शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर प्राप्ति रसीद के साथ ऑरिजिनल माइग्रेशन सर्टिफिकेट और दस्तावेज के साथ छात्र छात्राएं अपने महाविद्यालय में दस्तावेज जमा करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




