पूर्णिया विश्वविद्यालय : छह मार्च तक भरवाया जाएगा परीक्षा फॉर्म

Mar 03, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

-समर्थ पोर्टल पर शुरू हुई पीजी सत्र 2025-27 की परीक्षा को लेकर ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की कवायद पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्

पूर्णिया विश्वविद्यालय : छह मार्च तक भरवाया जाएगा परीक्षा फॉर्म

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और सभी पीजी कॉलेजों में छह मार्च तक पीजी प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 का परीक्षा फॉर्म भरवाया जाएगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा समर्थ पोर्टल पर पीजी सत्र 2025-27 की परीक्षा को लेकर आनलाईन परीक्षा प्रपत्र भरने की कवायद रविवार से शुरू कर दी है। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में नामांकित स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का 28 फरवरी से 6 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरवाने की तिथि निर्धारित है। निर्धारित तिथि तक सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इधर सोमवार से होली पर्व को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय में अवकाश रहेगा।

पूर्णिया विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी कॉलेज अवकाश के बाद 5 मार्च को खुलेंगे। -समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया : -पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर, 2025 सत्र 2025-2027 की परीक्षा के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से आनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने की तिथि 1 से 6 मार्च तक निर्धारित किया है । वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ महाविद्यालयों के पीजी बैकलॉग प्रथम सेमेस्टर का भी परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरवाने की कवायद यूएमआईएस के माध्यम से विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर बैकलॉग पीजी छात्र छात्राओं का डाटा अपलोड करवाया जा रहा है।वहीं सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 सत्र 2025-29 की परीक्षा के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से आनलाइन परीक्षा-प्रपत्र 28 फरवरी से 6 मार्च तक भरवाया जाएगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने बताया कि सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर, 2025 सत्र 2025-29 की परीक्षा के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से आनलाइन 6 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित है। वहीं पीजी सत्र 2025-27 के पीजी प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने की तिथि 1 मार्च से 6 मार्च तक तिथि निर्धारित किया गया है। जिन छात्र छात्राओं का आंतरिक परीक्षा का अंक ऑनलाइन एंट्री हैं उन्हीं छात्र छात्राओं का परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरवाया जायेगा।वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जिन महाविद्यालयों में यूजी की पढ़ाई होती है, उन महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं का यूजी बैकलॉग के परीक्षा का ऑनलाइन फार्म भरवाने को लेकर डाटा को वेबसाइट पर अपलोड करवाया जा रहा है और आंतरिक परीक्षा का अंक अपलोड होने के बाद ही ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरवाने को लेकर के स्पेशल तिथि विश्वविद्यालय के द्वारा घोषित किया जायेगा। यूजी बैकलॉग का परीक्षा फार्म भरवाने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पोर्टल को खुलवाया जाएगा। अभी तत्काल रेगुलर यूजी सत्र 2025 -2029 के प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म भरवाया जा रहा है। इधर छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह को ध्यान आकृष्ट कराते हुए बैकलॉग यूजी और पीजी का परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित छात्र छात्राओं की समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।