पांच महाविद्यालयों में पीजी फोर्थ सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पीजी डिपार्टमेंट, पूर्णिया कॉलेज,पूर्णिया महि

पांच महाविद्यालयों में पीजी फोर्थ सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पीजी डिपार्टमेंट, पूर्णिया कॉलेज,पूर्णिया महिला महाविद्यालय , डीएस कॉलेज कटिहार, अररिया कॉलेज अररिया एवं मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में पीजी की पढ़ाई होती है, जहां नामांकित छात्र-छात्राओं की पीजी फोर्थ सेमेस्टर में नामांकन शुरू है।

छात्रों की शंकाएँ

पूर्णिया कॉलेज के पीजी सत्र 2024-26 के छात्र सौरभ कुमार ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय स्पष्ट तरीके से कोई भी पत्र जारी नहीं करता है। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पीजी फोर्थ सेमेस्टर में नामांकन की तिथि 18 से 22 मई तक निर्धारित कर दी गई है, लेकिन छात्र-छात्राएं असमनजस में हैं कि क्या जो छात्र छात्राएं पीजी प्रथम, सेकेंड सेमेस्टर व थर्ड सेमेस्टर में प्रोमोटेड या फेल हैं, वे क्या पीजी फोर्थ सेमेस्टर में नामांकन करवा सकते हैं या जो छात्र छात्राएं पीजी सेकेंड और थर्ड सेमेस्टर में प्रोमोटेड या फेल हैं, ऐसे छात्र छात्राएं नामांकन फोर्थ सेमेस्टर में करवा सकते हैं, यह सवाल छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

विश्वविद्यालय का स्पष्टीकरण

इधर, पूर्णिया विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव शैक्षणिक डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि फोर्थ सेमेस्टर में नामांकन के लिए शुल्क निर्धारित किया जा चुका है। साथ ही नामांकन से संबंधित सूचनाएं भी जारी कर दी गई है। किसी भी शंका के समाधान के लिए छात्र-छात्राएं कॉलेज में बने काउंटर पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

-----

-19 से 21 मई तक भरा जायेगा बीसीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म :

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।

पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बीसीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित कर दी है। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के द्वारा जारी नोटिस में सूचित किया गया है कि बीसीए प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 की परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने की तिथि 19 से 21 मई तक निर्धारित की गई है। वहीं विलम्ब शुल्क 200 रुपये के साथ छात्र-छात्राएं 22 मई को ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं।

सामान्य प्रश्न

पीजी चौथे सेमेस्टर में नामांकन की तिथि कब है?
पीजी चौथे सेमेस्टर में नामांकन की तिथि 18 से 22 मई तक है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।