बीएड कॉलेज में शिक्षक व कर्मचारियों की नियुक्ति शीघ्र

Feb 15, 2026 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

-नई बहाली में नियुक्त होने वाले शिक्षक व कर्मियों को मिलेगा संशोधित निर्धारित वेतन व मानदेय पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय

बीएड कॉलेज में शिक्षक व कर्मचारियों की नियुक्ति शीघ्र

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के दो बीएड महाविद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारियों की नियुक्ति करवाने को लेकर शनिवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नये नियुक्त होने वाले शिक्षक व कर्मचारी के साथ कार्यरत एचओडी, शिक्षक व कर्मियों का वेतन बढ़ाने को लेकर वेतन निर्धारण समिति सदस्यों ने कुलपति के मार्गदर्शन में निर्णय लिया। बैठक में बीएड विभाग डीएस कॉलेज कटिहार में 7 शिक्षक व 4 कर्मचारियों की रिक्तियों पर नियुक्तियों के साथ बीएड विभाग फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में 8 शिक्षक व 4 कर्मचारियों की बहाली को लेकर विज्ञापन जल्द प्रकाशित करने पर सहमति जताई गई।

वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि उच्च न्यायालय पटना के द्वारा आदेश पत्र के आलोक में बीएड के एचओडी,शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाया जायेगा। -बीएड शिक्षक व कर्मचारियों की नियुक्ति करने को लेकर विश्वविद्यालय में दूसरी बार हुई बैठक : -- -पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ दो बीएड कॉलेजों में शिक्षक व कर्मचारियों की कमी के चलते एनसीटीईटी की मान्यता पर मंडरा रहे संकट को खत्म करने के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत फारबिसगंज कॉलेज और डीएस कॉलेज के बीएड विभाग में शिक्षक व कर्मचारी की रिक्त पदों पर नियुक्ति की जायेगी। दोनों बीएड कॉलेजों के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर विश्वविद्यालय जल्द ही महाविद्यालय से विज्ञापन निकलवायेगा। शनिवार को विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले बैठक में बीएड कॉलेजों में शिक्षक व कर्मचारियों के अभाव को दूर करने को लेकर कई निर्णय लिये गये। डीएस कॉलेज कटिहार बीएड विभाग में 7 शिक्षक और 4 कर्मचारी के अलावा फारबिसगंज कॉलेज के बीएड विभाग में 8 शिक्षक और 4 कर्मचारी नियुक्त करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जायेगा। वैसे पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में बीएड नियुक्ति समिति की बैठक प्रथम बार जनवरी महीने में व दूसरी बार फरवरी में हो चुकी है। समिति में बीएड कॉलेजों के प्राचार्य व विभागाध्यक्षों के साथ जनवरी माह में भी बैठक हुई थी। सेल्फ फायनांस से बीएड की पढ़ाई दोनों बीएड कॉलेजों में होती है। दोनों बीएड कॉलेजों में वर्ष 2022 और 2023 में नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणवश नियुक्ति नहीं हो पाई। अब विश्वविद्यालय के द्वारा दोनों बीएड कॉलेजों में शिक्षक व कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी। बैठक में नियुक्ति शुरू करने के लिए अहर्ता व प्रक्रिया को लेकर निर्णय लिये गये हैं। जल्द ही विश्वविद्यालय के आदेशानुसार बीएड महाविद्यालय के द्वारा नियुक्ति को लेकर विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा और अभ्यार्थियों के लिए फार्म निकाला जायेगा। वर्तमान में पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ दो सरकारी बीएड कॉलेज है, जहां शिक्षक व कर्मचारियों का घोर अभाव है। शिक्षक व कर्मचारियों की कमी के चलते दोनों बीएड कॉलेजों की एनसीटीईटी की मान्यता पर खतरा मंडरा रहा है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा बीएड प्राध्यापक प्राध्यापकों का वेतन बढ़ाने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा वेतन निर्धारण समिति सदस्य को भी दूसरी बैठक में बुलाया गया। इसके बाद वेतन बढ़ाने को लेकर निर्णय अंतिम रुप से ली गई। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ डीएस कॉलेज बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अजीजुल इस्लाम व प्राध्यापक डॉ प्रमोद कुमार प्रवीण ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति व बीएड वेतन निर्धारण समिति सदस्यों का बैठक में आभार प्रकट किया। डॉ प्रमोद कुमार प्रवीण ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के द्वारा बीएड प्राध्यापक के हितों के लिए अच्छी पहल की गयी है। जबकि पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बीएड विभागों में नई बहाली की प्रक्रिया प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। दोनों महाविद्यालयों के बीएड विभाग में कार्यरत विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारियों को पटना हाई कोर्ट के निर्देशों के आलोक में वेतन या मानदेय प्रदान किया जाएगा। साथ ही नई बहाली में नियुक्त होने वाले कर्मियों को भी संशोधित निर्धारित वेतनमान व मानदेय देय होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;