Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnea University Faces Issues with Examination Results and Student Applications

अंक पत्र नहीं भेजे जाने से छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय का काट रहे हैं चक्कर

-सत्र 2019 -22 के छात्र छात्राएं भी कंपोजिशन पेपर के स्पेशल परीक्षा के अंकपत्र का कर रहे हैं इंतजार पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सत्र 2018-21 के

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 17 Sep 2025 03:12 AM
share Share
Follow Us on
अंक पत्र नहीं भेजे जाने से छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय का काट रहे हैं चक्कर

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सत्र 2018-21 के डबल लिटरेचर की स्पेशल परीक्षा का अंकपत्र छात्र-छात्राओं को प्रिंटिंग करवाकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा नहीं दिया गया है। वहीं सत्र 2019-22 कंपोजिशन पेपर की परीक्षा का भी छात्र छात्राओं का अंकपत्र प्रिंटिंग करवा करके संबंधित महाविद्यालयों को नहीं भेजवाया है, जिसके कारण अंकपत्र लेने के लिए छात्र-छात्राएं पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का चक्कर काटने को विवश हैं। नतीजन वर्तमान समय में छात्र छात्राओं की लंबित समस्याओं का समाधान करना पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मचारी के लिए सिर दर्द बन गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पूर्व प्रभारी परीक्षा नियंत्रक के कार्यकाल में परीक्षा विभाग द्वारा बरती गई लापरवाही छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

हालांकि पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर मरगूब आलम ने मंगलवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का निरीक्षण किया है और छात्र छात्राओं की समस्याओं का समाधान करवाने को लेकर परीक्षा नियंत्रक को दिशा निर्देश दिया है। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर मरगूब आलम ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की लंबित समस्याओं का समाधान करवाया जा रहा है। प्रोत्साहन योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने में छात्राएं हो रही हैं परेशान : स्नातक प्रोत्साहन योजना हेतु नवनिर्मित पोर्टल पर प्रोत्साहन राशि को लेकर 14 सितंबर तक ही ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि घोषित किया गया था। इस दरम्यान सत्र 2018-21,2019-22,2020-23 व 2021- 24 बीए, बीएससी व बीकॉम पार्ट थ्री उत्तीर्ण छात्राओं की जन्मतिथि में सुधार करवाने और मोबाइल नंबर अपटूडेट करवाने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में छात्राओं का भीड़ लगी रही। पूर्व में सत्र 2018-21,2019-22 व 2020-23 व सत्र 2021-24 बीए, बीएससी व बीकॉम उत्तीर्ण कई छात्राओं का मोबाइल नंबर अपलोड नहीं किया गया था, जिसके कारण अब ऐसी छात्राएं परेशान हो रहे हैं। वर्तमान में निदेशक उच्च शिक्षा पटना को मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना हेतु विश्वविद्यालय द्वारा विभागीय पोर्टल पर अपलोड किये गये परीक्षाफल में छात्राओं के नाम सुधार के संबंध में पत्र भेजा गया है। भेजे गये पत्र में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो प्रणय कुमार गुप्ता ने सूचित किया है कि विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2021- 24 में उत्तीर्ण छात्राओं का परीक्षाफल विभागीय पोर्टल पर उपलोड किया गया है। उपलोड किये गये परीक्षाफल में कतिपय छात्राओं के नाम में त्रुटि पाई गयी है, जिसकी कुल संख्या 61 है। छात्राओं का नाम में त्रुटि होने की वजह से छात्राओं को योजना का लाभ हेतु आवेदन करने में उनका आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है। फलस्वरूप छात्राएं पोर्टल के माध्यम से योजना के लाभ हेतु आवेदन पूर्ण नहीं कर पा रही है। इन छात्राओं के नाम में आवश्यक संशोधन विश्वविद्यालय स्तर पर कर दिया गया है। अतः अनुरोध है कि छात्राओं के नाम में आवश्यक संशोधन यथाशीघ्र करने हेतु निर्देशित किया जाए, ताकि छात्राएं योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।