14 से 20 मई तक यूजी में नामांकन : पूर्णिया विश्वविद्यालय शुरू करेगा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-पिछले वर्ष की भांति अधिकतम दो जिला के महाविद्यालय चुनने का विश्वविद्यालय ने दिया विकल्प -पिछले वर्ष की भांति अधिकतम दो जिला के महाविद्यालय चुनने का व

14 से 20 मई तक यूजी में नामांकन : पूर्णिया विश्वविद्यालय शुरू करेगा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय नामांकन समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एवं उपकुलसचिव (पंजीयन) आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए।

बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में स्नातक सत्र 2026-30 के नामांकन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि नामांकन प्रक्रिया सत्र 2026-30 के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। बिहार सरकार द्वारा विभिन्न प्रखंडों में स्थापित 21 नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों में नामांकन इसी सत्र से प्रारंभ किया जाएगा। प्रत्येक महाविद्यालय में 6 विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र में 48-48 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिकतम दो जिला के महाविद्यालय चुने जाने का विकल्प विश्वविद्यालय नामांकन समिति द्वारा प्रदान किया गया। महाविद्यालय हेतु अधिकतम 11 विकल्प उपलब्ध रहेंगे जबकि न्यूनतम 5 महाविद्यालय को अनिवार्य रूप से विकल्प के रूप में लेना होगा।

विषय चयन प्रक्रिया

-दो विषय नामांकन हेतु विकल्प के रूप में चुन सकते हैं आवेदक :

---

नामांकन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि आवेदक विषय हेतु 2 विषय नामांकन हेतु विकल्प के रूप में चुन सकते है। मेरिट लिस्ट में 1 नंबर विकल्प के रूप में चुने गये विषय को वरीयता दी जाएगी। मेधा सूची एवं नामांकन इंटरमीडिएट के प्राप्तांक पर आधारित होगा। विश्वविद्यालय स्तर पर यूजी नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 से 20 मई होने की संभावना है। इसके बाद अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जेनरल कैटेगरी के लिए 600 रुपये और आरक्षित श्रेणी के लिए 300 रुपये निर्धारित किये गये हैं। नामांकन प्रक्रिया 30 जून तक पूर्ण की जाएगी। कक्षाएं 1 जुलाई से प्रारंभ होंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अपलोड किये सभी प्रमाणपत्र का सत्यापन महाविद्यालय स्तर से ही भौतिक रूप से हो सकता है। अतः विश्वविद्यालय नामांकन समिति के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति इस पर अनुमोदन प्रदान किया गया।

महाविद्यालयों के लिए निर्देश

बैठक के माध्यम से सभी महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि मेधा सूची में चयनित सभी आवेदकों को महाविद्यालय में नामांकन प्रदान करने से पूर्व सभी अंक पत्र,प्रमाणपत्र व जातिप्रमाणपत्र का सत्यापन मूल से मिलान के बाद ही करेंगे। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन महाविद्यालय स्तर से लिए जाने का निर्णय लिया गया। महाविद्यालय नामांकन मेधा सूची के आधार पर लिया जाएगा। महाविद्यालय नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से एडवरटाइजमेंट करेंगे। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन सिर्फ ऐसे संस्थान में होगा जिन्होंने सत्र 2026 के लिए विश्वविद्यालय से अप्रूवल लिया है। एमजेसी के अतिरिक्त एमआईसी, एमडीसी, एईसी, भीएसी और एसईसी विषयों का चयन नामांकन के समय ही महाविद्यालय स्तर पर कराया जाएगा। बैठक में लिए गए सभी निर्णयों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। तदुपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

सामान्य प्रश्न

नामांकन प्रक्रिया कब तक पूर्ण की जाएगी?
नामांकन प्रक्रिया 30 जून तक पूर्ण की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।