Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnea University Begins PG Admission Process Based on Merit List
पीजी में नामांकन को लेकर जारी ईमेल में पूर्णिया विश्वविद्यालय ने लिखा यूजी

पीजी में नामांकन को लेकर जारी ईमेल में पूर्णिया विश्वविद्यालय ने लिखा यूजी

संक्षेप:

-ऑफर लेटर में पीजी देखने के बाद छात्र-छात्राएं हुए चिंतामुक्त पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के साथ विश्वविद्य

Wed, 5 Nov 2025 01:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के साथ विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी पीजी कॉलेजों में मेरिट लिस्ट के आधार पर नये सत्र में पीजी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी नामांकन को लेकर विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई है। मंगलवार को पहले दिन विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के साथ पूर्णिया महिला कॉलेज,अररिया कॉलेज और पूर्णिया कॉलेज में होमसायंस, सोशियोलॉजी, जियोग्राफी और मैथिली विषय में नामांकन लेने के लिए प्रमाणपत्रों का सत्यापन कार्य किया गया। इधर पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट जारी किये जाने के बाद अभ्यार्थियों को भेजे गये मेल में यूजी अंकित कर दिया गया है, जिससे अभ्यार्थी भी पेशोपेश में पड़ गये हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि मेल के साथ ही अभ्यार्थियों को भेजे गये ऑफर लेटर में पीजी अंकित रहने के बाद अभ्यार्थियों का असमनजस समाप्त हो गया है। पर पीजी में नामांकन को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गये मेल में यूजी अंकित रहने पर छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं। -पूर्णिया विश्वविद्यालय इसी माह आयोजित करेगा एकेडमिक काउंसिल की बैठक : -पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी में नामांकन को लेकर मेरिट लिस्ट जारी की गई और पीजी में नामांकन और प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए विषयवार तिथियां नौ नवम्बर तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के अनुसार 4 व 5 नवबंर को होने वाले होमसायंस, सोशोलॉजी, जियोग्राफी और मैथिली विषय में नामांकन के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय में प्रमाणपत्रों का सत्यापन के बाद पीजी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की गई। पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पीजी में नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय में प्रमाणपत्रों का सत्यापन के बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। पहले दिन विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में कई विषयों में पीजी में नामांकन के लिए प्रमाणपत्रों का सत्यापन का कार्य किया गया। प्रमाणपत्रों के सत्यापन के उपरांत पीजी में एडमिशन भी लिये गये। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि पीजी में नामांकन को लेकर अभ्यार्थियों को भेजे गये मेल में चूक हो गई थी। मेल में त्रुटि को लेकर संबंधित पदाधिकारी को सुधार करवाने को लेकर निर्देश दिया गया है। ई-मेल पर मैसेज भेजने में त्रुटियां हुई है, पर छात्र छात्राओं का चयनित सूची में सत्र व विषय सही है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि जल्द ही पूर्णिया विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित की जायेगी। एकेडमिक काउंसिल की बैठक के बाद यूजी सत्र 2025-29 के पंजीयन करवाने को लेकर तिथि निर्धारित की जायेगी। यूजी,बीएड व वोकेशनल कोर्स का पंजीयन शुरु करवाने को लेकर तिथि की घोषणा जल्द ही विश्वविद्यालय के द्वारा की जायेगी। -नामांकन शुल्क जमा कर प्रिंट आउट संबंधित विभाग में जमा करने के बाद ही नामांकन होगा कन्फर्म : -पीजी नामांकन को लेकर कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू के द्वारा दिशानिर्देश जारी किया गया है। जारी दिशानिर्देश के तहत पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के साथ पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया महिला कॉलेज, डीएस कॉलेज कटिहार, मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज और अररिया कॉलेज अररिया में पीजी में नामांकन विषयवार निर्धारित तिथियों के अनुसार लिया जाएगा। आवेदक द्वारा समर्थ पोर्टल पर अपलोड किए गए सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, जाति प्रमाणपत्र एवं अन्य प्रमाणपत्रों के सत्यापन के पश्चात ही नामांकन हेतु ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा किया जा सकेगा। नामांकन शुल्क जमा कर और उसका प्रिंट आउट संबंधित विभाग में जमा करने के बाद ही नामांकन कन्फर्म होगा। ऑनलाइन नामांकन हेतु नामांकन शुल्क यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से उसी दिन जमा करना आवश्यक होगा। यदि आवेदक निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होता है तो उसका नामांकन नहीं होगा। मूल सीएलसी और एसएलसी प्रस्तुत किए बिना नामांकन संभव नहीं होगा। प्रथम मेधा सूची में केवल उन्हीं विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा जिन्होंने अपने ऑनर्स विषय में आवेदन किया है। जिन अभ्यर्थियों ने सब्सिडियरी अथवा पास कोर्स विषय के लिए आवेदन किया है, उनका नाम प्रथम मेधा सूची में नामांकन नहीं होगा, चाहे उन्हें ऑफर लेटर प्राप्त हुआ हो। आवेदक को स्वयं नामांकन हेतु उपस्थित होना होगा। बिना आवेदक के उपस्थित हुए नामांकन नहीं होगा। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित तिथियों में आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों एवं दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित होकर नामांकन सुनिश्चित करें। सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि नामांकन हेतु वे अपना ऑफर लेटर लेकर आयेंगे। नामांकन शुल्क यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से उसी दिन जमा करना होगा। अतः आवेदक ऑनलाइन शुल्क जमा करने की व्यवस्था पूर्व से ही कर लेंगे। जिन विद्यार्थियों का अकादमिक गैप हो गया है, वे 100 रूपये के गैर न्यायिक शपथ पत्र इस आशय के साथ प्रस्तुत करेंगे कि उन्होंने इस अवधि में कहीं किसी अन्य कोर्स में नामांकन नहीं लिया है और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं रहे हैं।