पीएचडी में नामांकन के लिए 8 सितम्बर को विश्वविद्यालय में होगा साक्षात्कार
-साक्षात्कार को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी किया अभ्यार्थियों की सूची -साक्षात्कार को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी किया अभ्यार्थियों की

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।परीक्षा विभाग में धांधली उजागर होने और तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक पर निलंबन की कार्रवाई होने के बाद से पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीएचडी में नामांकन की प्रक्रिया अधर में अटक गया था। मगर अब पूर्णिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों में पैट 2023 उत्तीर्ण 89 अभ्यार्थियों के साक्षात्कार को लेकर तिथि निर्धारित कर दी है। पीएचडी में एडमिशन के लिए इतिहास, राजनीतिशास्त्र, सॉयकोलॉजी, सोशोलॉजी, इकोनोमिक्स, हिन्दी,अंग्रेजी, कॉमर्स और होमसायंस विषय का साक्षात्कार पूर्णिया विश्वविद्यालय में 8 सितम्बर को होगा। जबकि भौतिकी, जियोलॉजी, बॉटनी, गणित एवं उर्दू विषय में अभ्यार्थियों का साक्षात्कार पूर्व में ही पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा लिया जा चुका है।
पीएचडी 2023 में 18 विषयों के कुल 104 सीटों पर एडमिशन लिया जायेगा। -साक्षात्कार को लेकर डीएसडब्ल्यू ने जारी किया पत्र : -पैट 2023 के साक्षात्कार को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रो मरगूब आलम ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि पैट-2023 की लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के पश्चात ऐसे उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जो पूर्व में अनुत्तीर्ण थे, का साक्षात्कार 20 जून को सुनिश्चित किया गया था। अपरिहार्य कारणवश सभी विषयों का साक्षात्कार नहीं हो सका। केवल भौतिकी, जियोलॉजी, बॉटनी, गणित एवं उर्दू विषय का साक्षात्कार हो सका। शेष विषयों में इतिहास, राजनीतिशास्त्र, सॉयकोलॉजी, सोशोलॉजी, इकोनोमिक्स, हिन्दी,अंग्रेजी, कॉमर्स और होमसायंस विषय का साक्षात्कार 8 सितम्बर को विश्वविद्यालय में आयोजित किया जायेगा। निर्धारित तिथि को अपने विषय के साक्षात्कार के दिन अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर साक्षात्कार की प्रक्रिया में अभ्यार्थी सम्मिलित हों। निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में शामिल न हो पाने की स्थिति में सारी जवाबदेही सम्बन्धित अभ्यार्थी की होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा। साक्षात्कार के पूर्व शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन होगा। इसलिए सभी शैक्षणिक अभिलेखों की मूलप्रति के साथ साक्षात्कार में सम्मिलित हों। पैट-2023 की लिखित परीक्षा में पूर्व में उत्तीर्ण ऐसे परीक्षार्थी, जो पुनर्मूल्यांकन में भी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं, चूंकि उनका साक्षात्कार पूर्व में हो चुका है, अतः वैसे परीक्षार्थी को पुनः साक्षात्कार में सम्मिलित होने की आवश्यकता नहीं है। पैट-2023 की लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के पश्चात ऐसे अभ्यर्थी जिनका साक्षात्कार होना है, उसकी सूची भी जारी की है। ----- -पुर्नमूल्यांकन में उत्तीर्ण अभ्यार्थियों का होगा साक्षात्कार : ------ -पीएचडी 2024 में एडमिशन की प्रक्रिया को रोककर पैट-23 में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा शुरू की गई है। इसके तहत पैट-23 में नामांकन लेने के इच्छुक अभ्यार्थियों की पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में 18 विषयों में प्री पीएचडी पैट 2023 लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। कुल 790 अभ्यार्थियों ने नामांकन के लिए अप्लाइ किया था। लिखित परीक्षा में 545 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 268 अभ्यर्थी उर्तीण हुए हैं। लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद प्रीपीएचडी टेस्ट के उर्तीण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। पैट-23 की मौखिक परीक्षा में पैट लिखित परीक्षा उर्तीण कुल 75 और पैट परीक्षा में छूट वाले करीब 250 अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। 19 फरवरी को दर्शनशास्त्र, हिन्दी, संस्कृत, मैथिली, अंग्रेजी व उर्दू विषय के अभ्यार्थियों की मौखिक परीक्षा हुई। जबकि 22 फरवरी को समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र व मनोविज्ञान विषय के अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के उपरांत पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पीएचडी 2023 में 18 विषयों के कुल 104 सीटों पर एडमिशन लेने के उद्देश्य से रिजल्ट भी घोषित किया गया, लेकिन पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा जारी किये गये रिजल्ट पर अभ्यार्थियों ने सवाल उठा दिया और इस संदर्भ में राजभवन को लिखित आवेदन भेजकर पैट 23 की उत्तरपुस्तिकाओं के पुर्नमूल्यांकन की मांग की गई। इस बीच पूर्णिया विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रो राजनाथ यादव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नये कुलपति के रुप में प्रो विवेकानंद सिंह विश्वविद्यालय में पदस्थापित हो गये। नये कुलपति ने राजभवन के आदेश पर विश्वविद्यालय में कमेटी बनाकर जांच शुरू करवाई तो पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की गड़बड़ियों की परत दर परत खुलासा होने लगा। कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने प्रथमदृष्टा में ही गड़बड़ी को देखते हुए तुरंत पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके पांडेय को परीक्षा नियंत्रक के पद से हटा दिया और उन्हें मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में स्थानान्तरित कर दिया गया। इस दौरान जांच कमेटी ने पैट 2023 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में कई खामियां पकड़ी। कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह भी पूर्व में बता चुके है कि पैट 23 की उत्तरपुस्तिकाओं के पुर्नमूल्यांकन के क्रम में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी पकड़ी गई है। कई परीक्षार्थी के उत्तरपुस्तिकाओं पर गलत तरीके से अंक अंकित किया गया है। पैट 23 की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में हुई गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद ऐसे कई अभ्यार्थी पुर्नमूल्यांकन में फेल हो गये है, जो पूर्व में हुए मूल्यांकन में सफल घोषित किये गये थे। इसी के चलते परीक्षा विभाग में मूल्यांकन कार्य के तौर-तरीके को बदल दिया गया है। वर्तमान में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका परीक्षा विभाग में नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




