पैट 24 में पूर्णिया विश्वविद्यालय नहीं लेगा म्यूजिक और ज्योग्राफी विषय में नामांकन

Feb 28, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया विश्वविद्यालय म्यूजिक और ज्योग्राफी विषय में पैट 24 में एडमिशन नहीं लेगा। पैट 25 में मैथिली विषय में शिक्षक न होने के कारण नामांकन नहीं होगा। पैट 24 में 61 और पैट 25 में 104 सीटों पर होली के अवकाश के बाद आवेदनों की स्कूटनी होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च है।

पैट 24 में पूर्णिया विश्वविद्यालय नहीं लेगा म्यूजिक और ज्योग्राफी विषय में नामांकन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पैट 24 में पूर्णिया विश्वविद्यालय म्यूजिक और ज्योग्राफी विषय में एडमिशन नहीं लेगा। वहीं पैट 25 में मैथिली विषय में शिक्षक नहीं रहने के चलते नहीं नामांकन नहीं लिया जायेगा। पैट 24 में 61 और पैट 25 में 104 सीटों पर एडमिशन के लिए एक से चार मार्च तक होने वाले होली के अवकाश के बाद विश्वविद्यालय में अभ्यर्थियों के आवेदनों की स्कूटनी शुरू की जायेगी। वर्तमान समय में पीएचडी में एडमिशन के लिए पैट 24 और पैट 25 के लिए 6 मार्च तक पूर्णिया विश्वविद्यालय ऑनलाइन आवेदन लेगा। ऑनलाइन आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय ऑनलाइन आवेदन की स्कूटनी शुरू करेगा।

आवेदनों की स्कूटनी के खत्म होने के पश्चात विश्वविद्यालय एंट्रेंस एग्जाम की तिथि निर्धारित करेगा। वर्तमान समय में पैट 24 और पैट 25 के माध्यम से पीएचडी में एडमिशन के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की अवधि 24 फरवरी से बढ़ाकर 6 मार्च कर दी है। विस्तारित तिथि तक पीएचडी में नामांकन कराने के इच्छुक अभ्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पैट 24 में 61 और पैट 25 में 104 सीटों पर लिया जायेगा एडमिशन पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पैट 24 और पैट 25 में एडमिशन के लिए विभिन्न विषयों में सीटों में बढ़ोत्तरी की गई है। पूर्व में विश्वविद्यालय के द्वारा अधिसूचित की गई पीएचडी के सीटों में इजाफा किया गया है। सीटें बढ़ाये जाने के बाद पैट 24 में 61 और पैट 25 में 104 सीटों पर एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे है। पैट 24 में बॉटनी विषय में एक, कैमिस्ट्री विषय में एक, भौतिकी विषय में चार, गणित विषय में 3, जूलॉजी विषय में एक, कॉमर्स विषय में 2, पॉलिटिकल सायंस विषय में 3, हिस्ट्री विषय में 4, इकोनोमिक्स विषय में 9,सोशोलॉजी विषय में 2, सॉयकोलॉजी विषय में एक, इंग्लिश विषय में 7, हिन्दी विषय में 10, उर्दू विषय में 4,मैथिली विषय में 1, फिलॉस्पी विषय में 5, संस्कृत विषय में 1 व होमसायंस विषय में 2 सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय के द्वारा लिये जा रहे हैं। पैट 24 में जियोग्राफी और म्युजिक विषय में एडमिशन के लिए सीटें नहीं है। इसके कारण जियोग्राफी और म्युजिक विषय में पैट 24 के माध्यम से पीएचडी में एडमिशन नहीं लिया जायेगा। वहीं पैट 25 के माध्यम से पीएचडी में विभिन्न विषयों में कुल 104 सीटों पर एडमिशन लिया जायेगा। बॉटनी विषय में एक, कैमिस्ट्री विषय में 7, भौतिकी विषय में 6, गणित विषय में 6, जूलॉजी विषय में 3, कॉमर्स विषय में 4, पॉलिटिकल सायंस विषय में 3, हिस्ट्री विषय में 2, इकोनोमिक्स विषय में 16,सोशोलॉजी विषय में 3, सॉयकोलॉजी विषय में 8, इंग्लिश विषय में 9, हिन्दी विषय में 6, उर्दू विषय में 5, फिलॉस्पी विषय में 8, संस्कृत विषय में 5 व होमसायंस विषय में 5 सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय के द्वारा लिये जा रहे हैं। पैट 25 में जियोग्राफी विषय में 6 और म्युजिक विषय में एक सीट पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं। पैट 25 में मैथिली विषय में पीएचडी में एडमिशन के लिए सीट निर्धारित नहीं है। इसके कारण पैट 25 के माध्यम से मैथिली विषय में एडमिशन नहीं लिया जायेगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पैट 24 और पैट 25 के माध्यम से पीएचडी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय के द्वारा पैट 24 व पैट 25 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 6 मार्च तक विस्तारित की गई है। छह मार्च तक पीएचडी में एडमिशन के लिए अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत ऑनलाइन आवेदनों की स्कुटनी की जायेगी। आवेदनों की स्कुटनी के बाद पीएचडी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की तिथि विश्वविद्यालय के द्वारा घोषित की जायेगी। वर्तमान समय में होली पर्व को लेकर एक से चार फरवरी तक विश्वविद्यालय में अवकाश रहेगा। अवकाश खत्म होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की अवधि बीतने के उपरांत आवेदनों की स्कुटनी शुरू होगी। पैट 24 में पूर्णिया विश्वविद्यालय म्यूजिक और ज्योग्राफी विषय में एडमिशन नहीं लेगा, क्योंकि विश्वविद्यालय में म्यूजिक व ज्योग्राफी के शिक्षक वर्ष 2025 में बहाल किये गये हैं। वहीं पैट 25 में मैथिली विषय में शिक्षक नहीं रहने के चलते नामांकन नहीं लिया जायेगा। मैथिली विषय के शिक्षक प्राचार्य के रुप में नियुक्त हो गये हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।