मातृ-शिशु पोषण कार्यक्रम की समीक्षा, कमियों को दूर करने पर विमर्श

Jan 11, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

-फोटो- मातृ एवं शिशु पोषण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन करते जिलाधिकारी। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार को मातृ एवं शिश

मातृ-शिशु पोषण कार्यक्रम की समीक्षा, कमियों को दूर करने पर विमर्श

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार को मातृ एवं शिशु पोषण कार्यक्रम का अभिमुखीकरण सह समीक्षा बैठक का आयोजन प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में सम्पन्न किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा की गयी। इस बैठक में उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार, सिविल सर्जन प्रमोद कन्नौजिया, पोषण विशेषज्ञ यूनिसेफ डॉ. अंतरयामी दास, पोषण अधिकारी डॉ. शिवानी, एआईआईएमएस सीनियर रेजिडेंट, कम्युनिटी एंड मेडिसिन डिपार्टमेंड पटना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया एवं प्रवेज आलम, राज्य पोषण परामर्शदाता यूनिसेफ उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से इन बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इनमें जिला में पोषण की स्थिति की समीक्षा तथा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दी जा रही सेवाओं में मौजूद प्रमुख कमियों की पहचान एवं उनका निराकरण।

विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सुदृढ़ कर पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाना। मातृ पोषण एवं एनीमिया प्रबंधन को सुदृढ़ करना। मातृ एवं शिशु के सुनहरे 1000 दिनों में उचित प्रबंधन सुनिष्चित करवाना। शिशुओं एवं बच्चों में गम्भीर तीव्र कुपोषण की शीघ्र पहचान एवं समय पर रेफरल तथा उचित प्रबंधन। विभिन्न विभागों के प्रबंधकीय टीम को आपसीय समन्वय से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन सुनिष्चित किया जाना है। बैठक में स्वास्थ्य, आईसीडीएस एवं जीविका की संयुक्त सहभागिता रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा प्रतिभागी के रूप में भाग लिया गया। साथ ही प्रत्येक प्रखण्ड के प्रसव कक्ष एवं समुदाय स्तर पर कार्यरत 1-1 एएनएम तथा 01 आशा फैसिलिटेटर भी प्रतिभागी के रूप में उपस्थित थी। आईसीडीएस विभाग से सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, परियोजना प्रबंधक, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा भाग लिया गया। जीविका की ओर से जिला प्रोग्राम मैनेजर, प्रखण्ड प्रोग्राम मैनेजर स्वास्थ्य एवं पोषण सहित मनरेगा के प्रबंधक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।