
ओपन साइट पर निजी जानकारी शेयर कर किया जा रहा था साइबर क्राइम
-मामले में एक व्यक्ति को डिटेन कर की जा रही है पूछताछ : प्रभारी एसपी पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना के डिमिया छतरजान पंचायत स्थित श्री
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना के डिमिया छतरजान पंचायत स्थित श्रीनगर के सहनी टोला से आए साइबर फ्रॉड के मामले का पूर्णिया के प्रभारी एसपी सह अररिया एसपी अंजनी कुमार ने खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की ओर से मामले की जानकारी मिली थी कि ओपन साइट पर लोगों की निजी जानकारी शेयर किया जा रहा है, जिससे साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके बाद मुख्यालय एवं पूर्णिया पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। मामले में एक व्यक्ति को डिटेन किया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक के छानबीन में डिटेन किए गए व्यक्ति का विदेशी कनेक्शन की बात सामने नहीं आई है।
साइबर अपराध कर सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में उन्होंने कहा कि अब तक ट्रांजेक्शन को लेकर मामला क्लियर नहीं हो सका है। इसको लेकर अनुसंधान चल रहा है। अभी डिटेन किए गए व्यक्ति से कुछ और पूछताछ होगी। इसके बाद मामले का पूरी तरह खुलासा किया जा सकेगा। -:दिन भर दो एसपी के नेतृत्व में चली छानबीन: -छतरजान पंचायत के श्रीनगर सहनी टोला में रविवार को एक घर में छापेमारी की। जहां से एक व्यक्ति को पुछताछ के लिए थाना लाया गया। सोमवार दोपहर बाद पहले पूर्णिया के प्रभारी एसपी सह अररिया एसपी, फिर बाद में सुपौल के एसपी मुफस्सिल थाना पहुंचे। जहां थाना लाए गए व्यक्ति से लंबी पूछताछ की। इस दौरान टेक्नीकल जांच भी जारी रही। शाम में पूर्णिया के एसपी ने अब तक की छानबीन में पुलिस के समक्ष आई बातों का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी आलोक रंजन, सदर वन एसडीपीओ ज्योति शंकर, साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर सहित पटना से आई टेक्निकल टीम उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




