ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापूर्णिया के जानकीनगर में नहर का बांध टूटा

पूर्णिया के जानकीनगर में नहर का बांध टूटा

। हिन्दुस्तान टीम नेपाल से नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद कटाव शुरू हो गया है। पूर्णिया के जानकीनगर में जेबीसी नहर 180 लगभग 45 फीट टूट गया। इससे हजारों एकड़ में लगी फसल डूब गयी। नहर के आसपास रहने...

पूर्णिया के जानकीनगर में नहर का बांध टूटा
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाThu, 11 Jul 2019 01:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया। हिन्दुस्तान टीम

नेपाल से नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद कटाव शुरू हो गया है। पूर्णिया के जानकीनगर में जेबीसी नहर 180 लगभग 45 फीट टूट गया। इससे हजारों एकड़ में लगी फसल डूब गयी। नहर के आसपास रहने वाले लोगों में काफी दहशत है। लोग रतजगा कर रहे हैं। नहर के टूटने से पूर्णिया-अररिया सड़क संपर्क भी टूट गया है। इधर, छह दिनों से हो रही बारिश के कारण महानंदा, कनकई, परमान नदियों का जल स्तर भी उठ गया है। बाढ़ की संभावना बनती देख प्रशासनिक तैयारी भी शुरू हो गयी है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक में नहरी और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के साथ चौबीस घंटे मोबाइल ऑन रखने के लिए कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें