पूर्णिया जिला के 2,70,874 पेंशनधारियों को मिला 31 करोड़ 22 लाख 99 हजार 600

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-फोटो : 01 : डीबीटी लाइव कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी व लाभुक। -मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 133132 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिम

पूर्णिया जिला के 2,70,874 पेंशनधारियों को मिला 31 करोड़ 22 लाख 99 हजार 600

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित कुल 06 योजनाओं के 2,70,874 पेंशनधारियों को 31 करोड़ 22 लाख 99 हजार 600 रुपये का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा डीबीटी लाईव कार्यक्रम के तहत पेंशनधारियों को माह मई की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। यह कार्यक्रम ऑनलाईन बेवकास्टिंग के माध्यम से सभी जिलों में आयोजित की किया गया, जिसमें पूर्णिया से जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीसी), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी उपस्थित थे।सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित कुल छह योजनाओं के पेंशनधारियों को डीबीटी लाइव कार्यक्रम के माध्यम से पूर्णिया जिला अंतर्गत भी पेंशन राशि अंतरण किया गया।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत कुल 1,33,132 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल 15,78,01,500 (पंद्रह करोड़ अठत्तर लाख एक हजार पांच सौ) रूपये का भुगतान किया गया। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत कुल 66,736 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल 7,37,15,900 (सात करोड़ सैंतीस लाख पंद्रह हजार नो सौ) रूपये का भुगतान किया गया। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत कुल 25,200 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-2,90,60,000 (दो करोड़ नब्बे लाख साठ हजार) रूपये का भुगतान किया गया। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत कुल 19,686 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल 2,21,03,900 (दो करोड़ इक्कीस लाख तीन हजार नो सौ) रूपये का भुगतान किया गया। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत कुल 1,119 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल 12,30,900 (बारह लाख तीस हजार नो सौ) रूपये का भुगतान किया गया। बिहार निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत कुल 25,001 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल 2,82,87,400 (दो करोड़ बेरासी लाख सतासी हजार चार सौ) रूपये का भुगतान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारियों में सुकमा देवी, विजय शर्मा, गौरी देवी, मंजू देवी, बानो खातून एवं शशिभूषण प्रसाद ने मुख्यमंत्री आभार प्रकट किया गया एवं पेंशन राशि मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा हर महीने के 10 तारीख को राज्य भर के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों को विभिन्न पेंशन योजना के अंतर्गत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है। इससे लाभार्थी खुश हैं। पूर्णिया जिला अंतर्गत विभिन्न लाभुकों द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।