Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnea Court Railway Station Urgent Need for Basic Facilities and Upgrades

पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाए

संक्षेप: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति समस्तीपुर की बैठक 19 नवंबर को मंथन सभागार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय समस्तीपु

Thu, 16 Oct 2025 12:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on
पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाए

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति समस्तीपुर की बैठक 19 नवंबर को मंथन सभागार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय समस्तीपुर में आयोजित होगी। बैठक के लिए डीआरयूसीसी सदस्य एवं लोकसभा के सांसद प्रवक्ता राजेश यादव से यात्री सुविधा से संबंधित अधिकतम पाँच प्रस्ताव 15 अक्टूबर तक मांगे गए थे। इस संबंध में राजेश यादव ने कहा कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन की स्थिति बेहद जर्जर है, यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है। स्टेशन परिसर में केवल एक शौचालय है, जिसकी हालत अत्यंत खराब है। इस कारण यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसके साथ ही उन्होंने पेयजल की कमी का भी गंभीर मुद्दा उठाया और कहा कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं हो पाता। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से जनता चौक होते हुए श्रीनगर रोड तक ओवरब्रिज का निर्माण अति आवश्यक है, ताकि जाम और दुर्घटनाओं की समस्या का समाधान हो सके। रूपौली हॉल्ट पर पेयजल, शौचालय, यात्री शेड और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 की जमीन की मरम्मत कर वहां बड़ा शेड बनाया जाए तथा पूर्वी भाग में एक नया शौचालय और वेटिंग रूम में फर्नीचर व एसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। स्टेशन पर वंदे भारत और हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए और यात्री लिफ्ट की व्यवस्था हो। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाए तथा वॉशिंग पिट निर्माण कार्य शीघ्र चालू किया जाए।