ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापूर्णिया केंद्रीय विद्यालय की दो छात्राएं चयनित

पूर्णिया केंद्रीय विद्यालय की दो छात्राएं चयनित

पूर्णिया। हिन्दुस्तान टीम केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में पूर्णिया केंद्रीय विद्यालय की दो छात्राएं बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। संकुल स्तर पर केंद्रीय विद्यालय...

पूर्णिया केंद्रीय विद्यालय की दो छात्राएं चयनित
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 20 Sep 2019 02:38 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया। हिन्दुस्तान टीम

केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में पूर्णिया केंद्रीय विद्यालय की दो छात्राएं बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। संकुल स्तर पर केंद्रीय विद्यालय कटिहार एवं संभाग स्तर पर केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग में प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। दोनों स्थानों पर प्रथम स्थान प्राप्त कर केंद्रीय विद्यालय पूर्णिया की दोनों छात्राएं जोएना इ फिलिप एवं दिशा गोधानी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुई हैं। जोएना का चयन प्रयोजना प्रदर्शक (प्रोजेक्ट एक्सप्लेनर) के लिए किया गया है। वह प्रोजेक्टों को एक्सप्लेन करेंगी। दिशा गोधानी का चयन अंग्रेजी वाद-विवाद विषय के लिए किया गया। बिहार से एकमात्र दिशा ही सेलेक्ट हुई हैं। अलग-अलग विषयों पर वह वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह जानकारी केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल पूर्णिया प्रिंसिपल सोना कुमार ने दी। राष्ट्रीय स्तर पर 31 अक्टूबर को प्रतियोगिता होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें