
पूर्णिया एयरपोर्ट पर पार्किंग जोन बनकर तैयार
-01purn49-हवाई अड्डा पर पार्किंग। पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट पर पार्किंज जोन भी बनकर तैयार है। एयरपोर्ट पर सुव्यवस्थित तरीके से वाहन
पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट पर पार्किंज जोन भी बनकर तैयार है। एयरपोर्ट पर सुव्यवस्थित तरीके से वाहन पार्क होंगे। टर्मिनल बिल्डिंग के पास वाहन चालक अब गाड़ी लेकर नहीं पहुंच पाएंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए शुल्क भी निर्धारित की जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पार्किंग जोन काफी विशाल है। यहां सैकड़ों वाहन एक साथ पार्क किए जा सकते हैं। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग दरें भी निर्धारित की जायेगी। बता दें कि अभी आमलोग अपने रिश्तेदारों को एयरपोर्ट ड्राप करने जाते हैं तो सीधे टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंच रहे हैं। इसके चलते कई बार वहां भीड़ भी हो जाती है।

मगर पार्किंग जोन बनने के बाद एयरपोर्ट के अंदर लोगों का आवागमन सुगम हो जायेगा। पार्किंग जोन में चौपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग जगह का निर्धारण किया गया है। अभी दिल्ली और हैदराबाद से फ्लाइट के आने-जाने के समय में यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। मगर पार्किंग स्पेस उपलब्ध होने के कारण अब वाहन सुव्यवस्थित तरीके से एयरपोर्ट पर नजर आयेगी। एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने कहा कि एयरपोर्ट पर पार्किंग जोन जल्द ही शुरू हो जायेगा। ------ -10 विमानों से 1046 यात्रियों का आवागमन : ----- पूर्णिया। पूर्णिया हवाई अड्डा से सोमवार को कुल 10 विमानों का आवागमन हुआ जिससे 1016 यात्रियों का आवागमन हुआ। आगमन विमानों की संख्या: 05 रही जिससे 526 यात्री पूर्णिया आये। प्रस्थान विमानों की संख्या 05 रही, जिससे 520 यात्री पूर्णिया से रवाना हुए। सर्द मौसम के बावजूद फ्लाइट का ससमय आगमन और प्रस्थान हो रहा है। यात्रियों की संख्या भी यथावत है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




