ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाहर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई चित्रगुप्त महाराज की पूजा

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई चित्रगुप्त महाराज की पूजा

शहर में शनिवार को कलम के देवता चित्रगुप्त महाराज की पूजा धूम धाम से की गई। पूर्णिया के चित्रांश परिवारों ने श्रद्धा के साथ भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की।इस दौरान कलम-दावात की भी पूजा...

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई चित्रगुप्त महाराज की पूजा
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSat, 21 Oct 2017 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में शनिवार को कलम के देवता चित्रगुप्त महाराज की पूजा धूम धाम से की गई। पूर्णिया के चित्रांश परिवारों ने श्रद्धा के साथ भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की।

इस दौरान कलम-दावात की भी पूजा हुई। शनिवार को मधुबनी के चित्रगुप्त मंदिर परिसर , पॉलिटेकनिक चौक स्थित चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव हर्षोल्लास के साथ किया गया। मधुबनी में कुमार दीपक वर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान के साथ चित्रगुप्त भगवान की पूजा की। पूजनोत्सव करा रहे कुमार दीपक वर्मा ने बताया कि मधुबनी का चित्रगुप्त भगवान का मंदिर सबसे पुराना है। यहां पिछले 97 वर्षों से भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा होती आ रही है। वर्ष 2012 में बनारस के विद्वान पंडितों द्वारा संगमरमर की भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई।

पूजनोत्सव के मौके पर परिषद के अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, सचिव विशेष कुमार वर्मा, अध्यक्ष डा.रामनंदन वर्मा, सुजीत कुमार सिन्हा, राजीव रंजन सहाय, अधिवक्ता पद्म सौरभ पराग, मनोज कुमार सिन्हा, के.डी शरण,गौतम कुमार वर्मा, प्रफुल्लस कुमार घोष, संजीव कुमार, कुमार सौरभ, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

दूसरी ओर शहर को पोलिटेक्निक चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धा एवं आस्था के साथ कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई और पूजा के बाद आरती हुई जिसमें सैकड़ों लोग शरीक हुए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंदू सिन्हा की देखरेख में पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। वहीं डॉलर हाउंस चौक में भी भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चाना की गई।

हरदा से एक प्रतिनिधि के अनुसार केनगर प्रखंड के गोआसी गांव में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर मिष्ठान आदि का चढ़ावा चढ़ाया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें