ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाजन वितरण प्रणाली की दुकानों का किया मुआयना.

जन वितरण प्रणाली की दुकानों का किया मुआयना.

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जन वितरण प्रणाली की दुकान में पदाधिकारियों ने राशन वितरण का मुआयना किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश, अंचलाधिकारी नंदन कुमार एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार...

जन वितरण प्रणाली की दुकानों का किया मुआयना.
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 28 Apr 2020 02:34 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जन वितरण प्रणाली की दुकान में पदाधिकारियों ने राशन वितरण का मुआयना किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश, अंचलाधिकारी नंदन कुमार एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार ने विभिन्न जन वितरण दुकान में राशन वितरण का जायजा लिया। राशन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई। जन वितरण दुकान में सोशल डिसटेंश के लिए बांस बल्ले से घेराबंदी एवं चिह्न का भी निरिक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारी ने जन वितरण दुकान में उपस्थित लाभार्थी को कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुई लॉकडाउन का पालन करने के लिए जागरूक किया। सरकार राशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, गैस राशि, जीरो बेलेंस खाता धारक को राशि, राशन कार्ड धारक को राशि दिया जा रहा है। सरकार राशि देकर लोगों को परेशानी कम कर रही है। इसके बाद भी लॉकडाउन उललघंन करने वाले समाज के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। जरुरत की समान खरीदने के लिए बाहर निकलने पर मास्क, एवं सोशल डिसटेंश का ध्यान रखने पर जोर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें