Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPublic Court Resolves Land Disputes Multiple Cases Settled
 जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन।

जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन।

संक्षेप:

जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन। हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना में जनता दरबार में पांच मामले का सुनवाई की गई जिसमें दो का निष्पादन किया गया।

Dec 07, 2025 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना में जनता दरबार में पांच मामले का सुनवाई की गई जिसमें दो का निष्पादन किया गया। कृत्यानंद नगर के राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार एवं प्रभात कुमार पाठक ने बताया कि पांच मामले में से दो मामले का निपटरा किया गया। सभी मामले भूमि विवाद से जुड़े थे। वहीं तीन मामले को दोनों पक्षों को अगली तारीख दी गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, एसआई आयुष कुमार आदि उपस्थित थे। ......................................... जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले सुलझे केनगर, एक संवाददाता।भूमि विवाद एवं अन्य समस्या के समाधान को लेकर केनगर थाना परिसर में एवं चम्पानगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केनगर थाना में अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार पुलिस पदाधिकारी नेहा कुमारी एवं चम्पानगर थाना में राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह व पुलिस पदाधिकारी आरके सिंह ने अध्यक्षता की। अंचलाधिकारी ने बताया कि कुल आठ मामले की सुनवाई कर तीन का निष्पादन कर दिया गया है तथा शेष मामले की सुनवाई दूसरे जनता दरबार में की जाएगी। पूर्व के सात और नया चार समेत कुल 11 मामलों में से छह मामले का निष्पादन कर दिया गया है। राजस्व अधिकारी ने बताया कि कुल तीन मामले आए और सभी का निष्पादन कर दिया गया है। जनता दरबार में केनगर थाना में राजस्व कर्मचारी सुमन कुमार, मनोहर कुमार, रंजन शोनी के अलावा पक्ष और विपक्ष के दर्जनों सहयोगी उपस्थित रहे। .................................... जनता दरबार में नौ मामले का निष्पादन बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार नौ जमीन संबंधित विवादों की सुनवाई की गई जिसमें सभी मामलों का समझौता के आधार पर निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी योगेंद्र दास ने बताया कि शनिवार को जनता दरबार में सात नए एवं दो पुराने मामले की सुनवाई की गई। जिसमें वादी एवं प्रतिवादी के द्वारा प्रस्तुत कागजातों की जांच करने के उपरांत आपसी सहमति के लिए प्रस्ताव दिया गया। वादी एवं प्रतिवादी ने सहमति जताने पर सभी मामलों को निष्पादन कर दिया गया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।