Purnia News: महंगाई के खिलाफ माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। बढ़ती महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रूपौली में प्रतिवाद मा

Purnia News: महंगाई के खिलाफ माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। बढ़ती महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रूपौली में प्रतिवाद मार्च निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व खेग्रामस जिला कमेटी के सचिव चतुरी पासवान ने किया। प्रतिवाद मार्च बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना चौक पहुंचा, जहां यह नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने थाना चौक के समीप सड़क पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। सभा को संबोधित करते हुए चतुरी पासवान ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, मजदूर और किसानों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है।

रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमत लगातार बढ़ रही है। चीनी और प्याज समेत अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। अविनाश पासवान ने कहा कि सरकार को जन वितरण प्रणाली की दुकानों के माध्यम से चीनी, प्याज, आटा, सरसों तेल और दाल सहित आवश्यक वस्तुएं सस्ते दर पर उपलब्ध कराने की गारंटी करनी चाहिए। उन्होंने चीनी, दाल, प्याज और सरसों तेल की जमाखोरी पर रोक लगाने की मांग की। सभा को सुलेखा देवी, सीता देवी एवं भगवान शर्मा ने भी संबोधित किया। मौके पर बड़ी संख्या में खेग्रामस एवं भाकपा माले के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: महंगाई के खिलाफ माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च