ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाकैदियों ने जपा ईश्वर अल्लाह तेरो नाम

कैदियों ने जपा ईश्वर अल्लाह तेरो नाम

केंद्रीय कारा में बंद कैदियों से बुधवार को गांधी जी द्वारा बोले गए हे राम

कैदियों ने जपा ईश्वर अल्लाह तेरो नाम
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाThu, 27 Sep 2018 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय कारा में बंद कैदियों से बुधवार को गांधी जी द्वारा बोले गए हे राम, हे राम, रघुपति राघव राजा राम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम का जाप करवाया गया। महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर 26 सितम्बर से दो अक्टूबर जिले के केंद्रीय कारा में बंद कैदियों को एक सप्ताह तक गांधी जी के सत्य अहिंसा के पाठ को पढ़ाया जाने की शुरूआत हुई है। केन्द्रीय कारा अधीक्षक जहाँगीर आलम ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गांधी विचारों को पढऩे व उन्हें समझने के जरिए कैदियों व आरोपियों के जीवन में परिवर्तन लाना है। इसमें हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी डकैती के आरोपी सहित महिला कैदी भी शामिल हैं जिनको महात्मा गांधी के विचारों के माध्यम से अहिंसा परमो धर्म: का पाठ पढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कैदियों को गांधी जी के विचारों से अवगत करवाया जायेगा। जिसमें महात्मा गांधी की विचार उनके श्लोक एवं गान को भजन एवं कीर्तन के माध्यम से कैदियों को सुनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें