Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPrime Minister Modi s Visit to Purnia Airport Inauguration and Major Events Planned
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की खबरें...

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की खबरें...

संक्षेप:

पीएम का कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री के पूर्णिया जिला में 15 सितंबर

Fri, 12 Sep 2025 04:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री के पूर्णिया जिला में 15 सितंबर को कार्यक्रम संभावित है। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन तथा जीरो माइल शीशाबाडी एस एस बी ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम निर्धारित है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों एवं वरीय अधिकारियों के साथ गुरुवार को महानंदा सभागार पूर्णिया में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को यातायात को सुगम तथा विधि व्यवस्था को लेकर कई जरूरी निर्देश दिया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर नियंत्रण कक्ष का संचालन, मेडिकल टीम, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षित लाईट की व्यवस्था ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया ताकि कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

................................... प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी को लेकर कला भवन में एनडीए की बैठक आज पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार सुबह 10 बजे से कला भवन के प्रांगण में एनडीए के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक होगी। आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया में एयरपोर्ट उद्घाटन एवं जीरो माइल शीशाबाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महती आमसभा एवं कई उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक होगी जिसमें जद यू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में की गई है। यह जानकारी जिला प्रवक्ता जदयू पूर्णिया उपेंद्र कुमार सिंह ने दी। ...................... प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बैठक गढ़बनैली, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शीशाबाड़ी में पंद्रह सितंबर को आगमन को लेकर स्थानीय मोदो साह महिला कालेज कसबा में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम ने की। बैठक में बूथ अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंच मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं वरीष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी ज्ञानेंदु शेखर, मंडल प्रभारी अर्चना साह, विधानसभा संयोजक रमण साह, प्रदेश द्वारा नामित चंदन चंद्राकार, भाजपा के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार दास तथा कार्यक्रम निमित्त संयोजक कैलाश चंद्र साह एवं सह संयोजक सीमा मांझी उपस्थित रहे। बैठक में बारी बारी से मंडल महामंत्री बिजय अग्रवाल, अनिल कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष राजकुमार साह भाजपा जिला मंत्री संजय कुमार मिर्धा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता देवी, अति पिछड़ा मार्चा अध्यक्ष प्रशांत कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष उज्जवल कुमार आदि ने प्रधानमंत्री आगमन को लेकर चर्चा किया तथा बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवा कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।