
15 सितम्बर को शीशाबाड़ी में प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर
-शीशा बाड़ी चौक के पास अस्थाई पुलिस चेकपोस्ट भी बनाया जा रहा कसबा, एक संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के शीशा बाड़ी में 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द
कसबा, एक संवाददाता।सदर थाना क्षेत्र के शीशा बाड़ी में 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शीशा बाड़ी चौक स्थित एसएसबी कैंपस में तैयारियां जोर शोर से चल रही है। जनसभा को लेकर दो टेंट लगाए जा रहे है। वहीं जनसभा स्थल की भूमि को चौरस व साफ सफाई को लेकर जेसीबी और मजदूरों द्वारा दिन-रात काम किया जा रहा है। जनसभा में सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज से भारी तादाद में लोग प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए सभा स्थल को काफी बड़ा आकार दिया जा रहा है ताकि सभा में शामिल होने हेतु आने वाले लोगों को किसी भी तरह का दिक्क्तों का सामना नहीं करना पड़े।

इसके लिए जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी सभा स्थल का नियमित रूप से निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों की तादाद में लोग प्रधानमंत्री को सुनने सभा स्थल पर एकत्रित होंगे। वहीं सभा स्थल पर बैरिकेडंग की व्यवस्था का भी अधिकारी जायजा ले रहे है। वहीं पीएम के सभा स्थल तक पहुंचने के रूट चार्ट और जनसभा में आने वाले लोगों के लिए रोड मैप पर भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम अंशुल कुमार, सदर एसडीएम पार्थ गुप्ता द्वारा सभा स्थल का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम द्वारा अधिकारियों को चिन्हित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने और जर्जर सड़कों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किये जाने का निर्देश दिये है। कहा गया है कि अगर सभा स्थल के लिए भूमि कम पड़ जाती है तो किसानों से भूमि ली जायेगी। इसके लिए किसानों को उचित मुआवजा दिया जायेगा। वहीं सदर थाना व कसबा थाना द्वारा पीएम कार्यक्रम स्थल के आसपास के परिवारों का सत्यापन का काम चल रहा है। वहीं शीशा बाड़ी चौक के पास अस्थाई पुलिस चेकपोस्ट भी बनाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


