ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाजिले के 192 हाई स्कूलों में प्रैक्टिकल क्लास बस सपनों की बात.

जिले के 192 हाई स्कूलों में प्रैक्टिकल क्लास बस सपनों की बात.

बिना प्रायोगिक ज्ञान के ही पूर्णिया जिले के अधिकांश हाई स्कूल के छात्र व छात्राएं सायंस विषय की पढ़ाई कर रहे हैं। जिले के 192 उच्च विद्यालयों में सायंस की प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन अब तक सिर्फ कोरी...

जिले के 192 हाई स्कूलों में प्रैक्टिकल क्लास बस सपनों की बात.
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 24 Jan 2020 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

बिना प्रायोगिक ज्ञान के ही पूर्णिया जिले के अधिकांश हाई स्कूल के छात्र व छात्राएं सायंस विषय की पढ़ाई कर रहे हैं। जिले के 192 उच्च विद्यालयों में सायंस की प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन अब तक सिर्फ कोरी कल्पना ही बनी हुई है। अधिकांश हाई स्कूलों में सायंस के तीनों विषयों के प्रायोगिक कक्षाएं है ही नहीं। हाई स्कूलों की सूची में 61 प्लस टू विद्यालय शामिल है। इन प्लस टू विद्यालयों में भी प्रायोगिक कक्षाओं की पूरी व्यवस्था नहीं है। मॉडल विद्यालय माने जाने वाले विद्यालयों में भी प्रायोगिक कक्षाओं की व्यवस्था लचर है। भौतिकी, जंतु विज्ञान व रसायन विज्ञान में बगैर प्रायोगिक परीक्षा के ही पास होने की परंपरा चली आ रही है। इधर शिक्षा विभाग द्वारा भी दो वर्षों से विद्यालयों के प्रायोगिक कक्षाओं की सुधि नहीं ली गयी है। डीपीओ स्थापना सह लेखा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2017-18 में हाई स्कूलों में प्रयोगशाला की स्थापना के लिए आवंटन किया गया था। इसके बाद से सरकारी स्तर पर कोई आवंटन नहीं हुआ है।

दरअसल पूर्णिया जिले में 192 हाई स्कूल है, इसमें 61 प्लस टू विद्यालय है। इनमें से अधिकांश प्लस टू विद्यालयों में भी प्रायोगिक कक्षाएं छात्र व छात्राओं के लिए दिवास्वप्न ही बनी हुई है। डीपीओ स्थापना सह शिक्षा विभाग के लेखा कार्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2017-18 में हाई स्कूलों के लिए तीन लाख रुपए और प्लस टू विद्यालयों के लिए पांच लाख रुपए सरकार द्वारा आवंटित की गयी थी। जिले के कुल सत्तर हाई स्कूलों को राशि आवंटित की गयी थी। इसके बाद से सरकारी स्तर पर प्रयोगशाला के लिए कोई भी आवंटन नहीं किया गया है। बहरहाल, बगैर प्रायोगिक कक्षा के जिले में सायंस की पढ़ाई अधिकांश हाई स्कूलों में हो रही है। अधिकांश हाई स्कूलों के बच्चों को प्रयोगशाला के उपकरणों की भी सही-सही जानकारी नहीं है।

...इन विद्यालयों में होती है प्लस टू की पढ़ाई

प्लस टू की पढ़ाई पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया महिला कॉलेज, एमएलआर्या कॉलेज, गर्वेमेंट हाई स्कूल प्लस टू विद्यालय, गर्वेमेंट इंटर कॉलेज जिला स्कूल, एसएनएसवाई कॉलेज रामबाग, जेसीएसएस कॉलेज रानीपतरा, बीडी जेजानी इंटर कॉलेज गढ़बनैली, आरकेके कॉलेज, एसकेबी कॉलेज मरंगा, परमानंद सावित्री इंटर कॉलेज हरदा, जीएलएम कॉलेज बनमनखी, जेसीपीएससी कॉलेज बनमनखी, अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलौरी, राजा पृथ्वी चंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया सिटी,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर, अबुल कलाम उच्च माध्यमिक विद्यालय इचालो, कनक लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय सौरा डगरुआ, उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्हरिया,केडी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कसबा, कालानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली कसबा, विद्यानाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय चंपानगर, सिया मोहन उच्च माध्यमिक विद्यालय सहरा के.नगर, बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर राजधाम, केजेपी उच्च माध्यमिक विद्यालय भोगा भटगामा, बीबीएम डचच माध्यमिक विद्यालय, मां काली उच्च माध्यमिक विद्यालय, जवाहरलाल नेहरु स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलाबबाग, श्याम उच्च माध्यमिक विद्यालय भटोत्तर बीकोठी, शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय औराही गोविंदपुर, ज्ञानवती उच्च माध्यमिक विद्यालय मौजमपट्टी, उग्रनारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यापुरी बी.कोठी, उच्च माध्यमिक विद्यालय बायसी, उच्च माध्यमिक विद्यालय खनजिया बायसी, मातूराम कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बनमनखी,उच्च माध्यमिक विद्यालय बुढ़िया बनमनखी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ढोढय पिपरा, प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या सिनियर सेकेण्डरी स्कूल, सिनियर सेकेण्डरी स्कूल कसबा, एनडी रुंगटा हाई स्कूल, प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय रौटा,माधव सार्वजनिक माध्यमिक विद्यालय कुवांरी, एमएमआरडी उच्च माध्यमिक विद्यालय अमारी धमदाहा, बाल भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सरसी धमदाहा, उच्च माध्यमिक विद्यालय रुपौली, एसएसएसएस माध्यमिक विद्यालय टीकापट्टी रुपौली, एजे महिला कॉलेज बनमनखी, आएल कॉलेज, माधवनगर, बीएनसी कॉलेज धमदाहा, किसान कॉलेज पहरिया अमौर, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय गोकुलपुर, सुमरित हाई स्कूल बनमनखी, प्रोजेक्ट प्लस टू बालिका हाई स्कूल धमदाहा, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय रुपौली, प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल रानीपतरा, प्रोजेक्ट एमलाल कन्या हाई स्कूल भवानीपुर राजधान, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बड़हरा और प्लस टू बालिका हाई स्कूल अमौर में होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें