ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियागुरुद्वारा की ओर से प्रभात फेरी निकाला गया¯

गुरुद्वारा की ओर से प्रभात फेरी निकाला गया¯

गुरुपर्व को लेकर गुरुद्वारे आज काफी चहल-पहल रहा। सोमवार की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें हजारों सिक्ख समुदाय के अलावा कई लोग इस प्रभातफेरी में भाग लिए। प्रभातफेरी में भजन...

गुरुद्वारा की ओर से प्रभात फेरी निकाला गया¯
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 12 Nov 2019 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुपर्व को लेकर गुरुद्वारे आज काफी चहल-पहल रहा। सोमवार की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें हजारों सिक्ख समुदाय के अलावा कई लोग इस प्रभातफेरी में भाग लिए। प्रभातफेरी में भजन कीतर्न की मंडली भी शामिल रही जो पूरे रास्ते भजन कीर्तन करते भ्रमण करत देखा गया। प्रभातफेरी गुरुद्वारे से निकलकर आरएन साह चौक के रास्ते फोर्ड कम्पनी चौक से खीरु चौक होकर लखन चौक होते हुए झंडा चौक होते हुए पुन: गुरुद्वारा तक पैदल चलकर पहुंचे। एसजीपीसी की ओर से ज्ञानी चरणजीत सिंह भजन कीर्तन कार्यक्रम किया। जबकि अरदास ज्ञानी लक्षमण सिंह ज्ञानी के माध्यम से किया गया। वहीं शाम को 6 बजकर 30 मिटन से 8 बजे तक कार्यक्रम चला। जिसमें अरदास कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद लंगर भी लगाया गया। मंगलवार को सबसे मुख्य कार्यक्रम होना है। जिसके लिए अभी से ही फुलों से पूरी तरह से सजाया जा रहा है। आज भजन एवं कीर्तन कार्यक्रम के साथ अरदास भी किया जाना है। उसे बाद प्रसाद वितरण के बाद लंगर कार्यक्रम किया जाएगा। दोपहर तक गुरुपर्व कार्यक्रम का समापन लंगर कार्यक्रम के बाद किया जाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें