Purnia News: बेलगाम आबादी: जिले में परिवार नियोजन का लक्ष्य 1140

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -विश्व जनसंख्या दिवस आज: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस आज (11 जुलाई) है। जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक च

Purnia News: बेलगाम आबादी: जिले में परिवार नियोजन का लक्ष्य 1140

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस आज (11 जुलाई) है। जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक चलेगा। परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 11 जुलाई से जिले के सभी प्रखंडों में शुरु हो जायगा। बेलगाम बढ़ रही आबादी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अलग- अलग 14 प्रखंडों में 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में कुल 1140 दम्पतियों के परिवार नियोजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस निर्धारण में 1120 महिला और 20 पुरुष नसबंदी शामिल है। इनमें जिले के दो अनुमंडल अस्पताल में धमदाहा और बनमनखी में 10-10 पुरुष नसबंदी की संख्या का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अलावा जिले के सभी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पूर्णिया पूर्व, बैसा, अमौर, बायसी, डगरुआ, कसबा, श्रीनगर, जलालगढ़, केनगर, बीकोठी, भवानीपुर,रुपौली, दो अनुमंडल अस्पतालों धमदाहा और बनमनखी में 80-80 की संख्या में परिवार नियोजन में महिला बंध्याकरण का लक्ष्य तय है। परिवार नियोजन के अन्य साधनों में कंडोम, माला एन, छाया समेत कई साधन की संख्या निर्धारित है。

छोटा और स्वस्थ्य परिवार की अवधारणा को मजबूत करने की दिशा में अभियान :

------

-आज से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलेगा। इसके निमित्त जिले के सभी प्रखंड स्वास्थ्य केन्द्र पर परिवार नियोजन की सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जायगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मॉनिटरिंग में लगे हैं, वहीं आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी एवं विकास मित्रों की भागीदारी के माध्यम से इस पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन में विभिन्न सेवाओं के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जायगा। छोटे और स्वस्थ्य परिवार की अवधारणा को मजबूत करने की दिशा में अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक योग्य दम्पतियों तक परिवार नियोजन सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जागरूकता कार्य्रकम आगे भी चलता रहेगा : सिविल सर्जन

---

-सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में तीन अलग-अलग चरणों में अभियान चलाया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग्य दम्पतियों को गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराना शामिल है। प्रथम चरण में 18 से 25 जून तक कार्य योजना सप्ताह के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके तहत जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पर विचार किया गया। 27 जून से 10 जुलाई तक सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा चलाया गया। इसके अर्न्तगत लोगों को परिवार नियोजन के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। यह जागरुकता कार्यक्रम आगे भी पूर्ण होने तक लगातार चलता रहेगा।

सामान्य प्रश्न

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कब से कब तक चलेगा?
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक चलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia News: बेलगाम आबादी: जिले में परिवार नियोजन का लक्ष्य 1140