Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPolling Begins in Purnea Voters Decide Fate of 69 Candidates Across 7 Constituencies
चुनाव : पूर्णिया के सात विधानसभा क्षेत्रों में 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

चुनाव : पूर्णिया के सात विधानसभा क्षेत्रों में 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

संक्षेप:

-फोटो 31 से 38 : -आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान -कुल 20 लाख 93212 मतदाता करेंगे मतदान -जिले में कुल 2553 मतदान केंद्र बनाए गए -492 संवेदन

Nov 11, 2025 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, वरीय संवाददाता।पूर्णिया जिला के सात विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के तहत मंगलवार को मतदान होगा। मतदाता 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। रूपौली विधानसभा में सबसे अधिक 15 प्रत्याशी, कसबा में 13, धमदाहा में 11, पूर्णिया सदर में 09, अमौर में 09, बायसी में 07 और बनमनखी में 05 प्रत्याशियों का भाग्य आज इवीएम में कैद हो जायेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। पूर्णिया में कुल सात विधानसभा क्षेत्र पूर्णिया सदर, धमदाहा, रुपौली,बनमनखी, कसबा, बायसी और अमौर विधानसभा में कुल 20 लाख 93212 मतदाता मतदान करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए कुल 2553 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सातों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मॉडल बूथ, एक-एक पिंक बूथ, एक-एक पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए गए हैं। पूर्णिया सदर में कुल 50 बूथों का संचालन महिला मतदान कर्मियों के हाथों होगा। जिला में कुल 492 संवेदनशील और 23 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2553 बूथ 1190 भवन में बनाए गए हैं। सभी भवन में सीएपीएफ कंपनी तैनात रहेगी। नाव के साथ घुड़सवार दस्ता भी होगा। जिला में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कुल 77 कंपनी सीएपीएफ दी गई है। सोमवार को पूर्णिया कॉलेज और जिला स्कूल डिस्पैच सेंटर से साजोसामान के साथ पोलिंग दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। पूर्णिया कॉलेज डिस्पैच सेंटर से अमौर, बनमनखी, रूपौली एवं धमदाहा एवं जिला स्कूल डिस्पैच सेंटर से बायसी, कसबा एवं पूर्णिया के लिए सभी पीठासीन पदाधिकारी अपने साथ टैग पुलिस और मतदान कर्मियों के साथ इवीएम, वीवीपेट मशीन और वाहन का चालान बुक लेकर मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। मतदान के दिन यानी मंगलवार सुबह 5:30 बजे सुबह मॉक पोल कराकर इवीएम को चेक कर लिया जायेगा। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। चुनाव संपन्न होने पर इस बार फॉर्म 17 सी की एक प्रति पोलिंग एजेंट को उपलब्ध करायी जायेगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर निर्वाचन कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु वालंटियर -1 एवं वालंटियर -2 की प्रतिनियुक्ति की गई है। वालंटियर-1 का कर्त्तव्य मतदान के दिन पर्दानशीन मतदाताओं की पहचान, मतदाताओं के कतार का प्रबंधन, चिन्हित दिव्यांग / वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुँचाने में सहायता। वालंटियर-2 का कर्तव्य मतदान केन्द्र के बाहर फोन का संग्रहण। वैबकास्टिंग के कार्यों का पर्यवेक्षण यथा- कैमरा का पॉजीशन निर्वाध वैबकास्टिंग आदि का पर्यवेक्षण / अनुश्रवण करना होगा। ----- -ये हैं नियम-कायदे : --------------- -मतदान के दिन सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों को अपने अंगरक्षकों के साथ मतदान केन्द्रों की 100 (एक सौ मीटर की परिधि में आने पर रोक रहेगी। यह रोक सरकारी कर्मियों एवं निर्वाचन कर्तव्य में लगे पुलिस एवं प्रशासन के कर्मियों पर लागू नहीं रहेगी। -मतदान के दिन किसी अभ्यर्थियों को 03 वाहन अनुमान्य हैं। स्वयं के उपयोग के लिए 01 वाहन, निर्वाचन अभिकर्ता के लिए 01 वाहन एवं कार्यकर्त्ता या दल के कार्यकर्त्ता के उपयोग के लिए 01 वाहन। -निजी वाहन (मतदान कर्त्तव्य पर लगे वाहन को छोड़कर) मतदान केन्द्रों के परिधि के 200 मीटर के अंदर नहीं आ सकेंगे। -भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा प्राधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति सेलफोन, कोड लेस फोन इत्यादि लेकर मतदान केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में नहीं जा सकेगा। ----- -जिले में 1190 भवनों में 2553 मतदान केंद्र बनाए गए हैं : --------------- -विधानसभा- मतदान केंद्रों की संख्या- भवनों की संख्या -अमौर- --- 378----------------- 195 -बायसी- ---340---------------- 157 -कसबा- ---341------------------ 165 -बनमनखी---379---------------- 184 -रूपौली----357----------------- 162 -धमदाहा----393---------------- 197 -पूर्णिया----365---------------- 130 ----------------------------------- -चुनाव के लिए बनाए गए नियंत्रण कक्ष: ---- -जिला नियंत्रण कक्ष:-- 06454- 243000, 06454- 241555 - 56, अमौर:--- 06454- 241035 -- 57, बायसी:--- 06454- 241050 -- 58, कसबा:-- 06454- 241057 -- 59, बनमनखी:--- 06454- 241066 --- 60, रूपौली:---- 06454- 241076 --- 61, धमदाहा:--- 06454- 241093 --- 62, पूर्णिया:---- 06454- 241098 -------------------------------