सत्य की जीत साजिश की हार

Mar 01, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथित शराब नीति मामले में अदालत द्वारा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,

सत्य की जीत साजिश की हार

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कथित शराब नीति मामले में अदालत द्वारा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया तथा राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बरी किए जाने के बाद राजनीतिक परिदृश्य में नई हलचल तेज हो गई है। इस फैसले के साथ ही मामले में नामजद अन्य आरोपितों को भी राहत मिली है, जिससे पूरे प्रकरण की बुनियाद पर ही गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के युवा नेता इरशाद पूर्णवी ने इस निर्णय को सत्य की निर्णायक विजय बताते हुए कहा कि यह फैसला केवल कुछ व्यक्तियों की कानूनी राहत नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक गरिमा की पुनर्स्थापना है।

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि जिस मामले को वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर उछालकर राजनीतिक हथियार बनाया गया, वह अदालत की कसौटी पर टिक नहीं सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।