टीकापट्टी बाजार चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
रूपौली, एक संवाददाता। बीते शुक्रवार को टीकापट्टी बाजार स्थित एक दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में टीकापट्टी पुल

रूपौली, एक संवाददाता।बीते शुक्रवार को टीकापट्टी बाजार स्थित एक दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में टीकापट्टी पुलिस ने चोरी की गई दो मिक्सी बरामद करते हुए अलग-अलग जगहों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दियरा चांदपुर गांव निवासी विप्लव उर्फ विशाल को टीकापट्टी बाजार से तथा मृदुल कुमार को थाना क्षेत्र के धूसर गांव से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



