सात बोतल विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार

Mar 02, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के सुदामा नगर वार्ड संख्या 16 में पुलिस ने छापेमारी कर सात बोतल विदेशी शराब बरामद की है।

सात बोतल विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार

भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत के सुदामा नगर वार्ड संख्या 16 में पुलिस ने छापेमारी कर सात बोतल विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुदामा नगर में शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सुदामा नगर निवासी राकेश शर्मा की पत्नी राधा देवी के घर से विदेशी शराब की सात बोतल बरामद की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि पुलिस के पहुंचते ही राधा देवी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त शराब राधा देवी को सुदामा नगर निवासी राजनारायण सिंह के पुत्र विकास सिंह द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई थी। मामले में थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।