Purnia News: अपहरण मामले में युवती रौटा बाजार से सकुशल बरामद

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: रौटा थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में युवती को सकुशल बरामद किया। 26 जून को लापता होने के बाद परिजनों ने 1 जुलाई को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच से नामजद आरोपी का पता चला और कार्रवाई के दौरान युवती को रौटा बाजार से सुरक्षित निकाला गया। आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Purnia News: अपहरण मामले में युवती रौटा बाजार से सकुशल बरामद

Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। रौटा थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। युवती को रौटा बाजार क्षेत्र से बरामद किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष हरि प्रसाद ने बताया कि युवती के परिजनों ने एक जुलाई को थाना में आवेदन देकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा गया था कि 26 जून की शाम युवती अचानक लापता हो गई थी। खोजबीन के दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर युवती की तलाश नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी। पुलिस जांच में उक्त मोबाइल नंबर अमौर थाना क्षेत्र के महेशबथना गांव निवासी मीर परवेज का पाया गया।

इसके बाद परिजनों के आवेदन पर नामजद आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया और कार्रवाई के दौरान युवती को रौटा बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia News: अपहरण मामले में युवती रौटा बाजार से सकुशल बरामद