पिकअप वैन से पांच चोरी के मवेशी बरामद, चालक व तस्कर फरार
जलालगढ़ पुलिस ने एक पिकअप वेन से पांच चोरी के मवेशी बरामद किए। चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने एनएच-27 के पास वाहन को रोका। बरामद मवेशियों में चार गाय और एक सांड शामिल हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

जलालगढ़, एक संवाददाता। रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर जलालगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वेन से पांच चोरी के मवेशी बरामद किए। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वेन पर चोरी के मवेशी लादकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एनएच-27 स्थित झा जी चौक के समीप पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही चालक तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और सौतारी चौक के पास पिकअप को रोकने में सफलता पाई। इस दौरान चालक और वाहन पर सवार अन्य लोग गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि बरामद पिकअप वैन और मवेशियों को थाना लाया गया। बरामद मवेशियों में चार गाय और एक सांड शामिल हैं। मवेशियों को सुरक्षा के मद्देनजर गुलाबबाग अड़गड़ा भेज दिया गया है, जबकि पिकअप वेन को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में वाहन चालक, वाहन स्वामी और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध जलालगढ़ थाना कांड संख्या 49/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


