Purnia News: जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ : दो पहिया वाहन और नकदी सहित सात लोग गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

Purnia News: -03purn17-अवैध रूप से चलने वाले जुए के अड्डे के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बायसी एसडीपीओ व अन्य। बैसा, एक संवाददाता। पुलिस ने जुआ

Purnia News: जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ :  दो पहिया वाहन और नकदी सहित सात लोग गिरफ्तार

Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। पुलिस ने जुआ माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बायसी एसडीपीओ जितेंद्र पांडे के नेतृत्व में रौटा थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार की शाम रौटा बाजार छोटी पंदरपुर स्थित एक निजी मकान में अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से नगद 69870 रुपये, छह मोटरसाइकिल, पाँच मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

पुलिस की जानकारी

बायसी एसडीपीओ ने रौटा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रौटा थाने के रौटा बाजार से कुछ ही दूरी पर एक निजी मकान में जुआ का अड्डा चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवेद आलम व रमेश गुप्ता दोनों मिलकर आर्थिक लाभ के लिए अवैध रूप से जुआ का काम कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित इस पुलिस टीम में रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव,अमौर थानाध्यक्ष अमजद अली अन्य पुलिस कर्मियो में जवाहर मंडल,हमीद अहमद, रामरतन कुमार,रंजन कुमार सिंह, वंश भूषण कुमार आदि शामिल रहे।

गिरफ्तारी के विवरण

गिरफ्तार किए गए सात व्यक्तियों में रौटा थाना क्षेत्र के नवेद आलम,हसिबर रहमान,मोहम्मद अबसार, विजय कुमार शाहबाज जबकि अन्य दो अमौर थाना क्षेत्र के जावेद अख्तर, मुंटसिर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह अभियान पूर्णिया जिले में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा था। एसडीपीओ ने कहा कि अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद इस तरह के अवैध धंधे में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया?−
पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ : दो पहिया वाहन और नकदी सहित सात लोग गिरफ्तार