पुलिस की कड़ी पहरेदारी: बाज नहीं आ रहे नसा कारोबारी
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशा के कारोबार पर पुलिस की कड़ी पहरेदारी है। बावजूद इसके धंधेबाजों के हौसले बुलंद

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।नशा के कारोबार पर पुलिस की कड़ी पहरेदारी है। बावजूद इसके धंधेबाजों के हौसले बुलंद हैं। अभी भी पूर्णिया समेत सीमांचल के जिलों में नशे की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। शराब के बाद स्मैक एवं गांजा के सप्लायर इलाके में एक्टिव हैं। यहां पूर्वोत्तर राज्यों से इन मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। हाल में पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज में हजारों किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। अररिया एवं किशनगंज में पुलिस एवं एसएबी की कार्रवाई में मादक पदार्थों के तस्करों दबोचे जा रहे हैं। जबकि पूर्णिया में भी पुलिस नशे के धंधेबाजों की टोह लेने में लगे रहते हैं। जिसमें पुलिस कामयाब भी हो रही है। फिर भी इन पदार्थों के परिवहन से लेकर इसके कारोबार पर ब्रेक नहीं लग रहा है।
नेपाल- बंगाल रूट का इस्तेमाल:
-तस्कर नारकोटिक्स के सामानों को पूर्णिया एवं आसपास के जिलों में आपूर्ति करने के लिए नेपाल- बंगाल रूट का सहारा ले रहे हैं। इसमें स्मैक बंगाल के मालदा जिले एवं गांजा नेपाल के बोर्डर को पार कर सीमांचल में खपाए जा रहे हैं। थोड़ी राहत भरी बात यह है कि नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। किलोग्राम में जहां स्मैक की बरामदगी हो रही है, वहीं क्विंटल के करीब गांजा बरामद कर पूर्णिया पुलिस ने अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। फिर भी अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय बोर्डर को पार कर नशे की पहुंच रही खेप ने पुलिस एवं पब्लिक दोनों के लिए चिन्ता की लकीर खींची है।
हाल में जब्त नशे की बड़ी खेप:
-तीन मई को जलालगढ़ थाना पुलिस ने 2.36 किलोग्राम स्मैक बरामद कर बंगाल के तीन पैडलरों को गिरफ्तार किया है। वहीं बीते दिन मरंगा टॉल प्लाजा के समीप पुलिस ने करीब 91 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके साथ पुलिस ने अररिया के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को नेपाल के रास्ते हो रही गांजा की तस्करी एवं सक्रिय गिरोह के सदस्यों के बारे में खुलासा किया है। जिसपर पुलिस काम कर रही है। पुलिस की यह कामयाबी काबिले तारीफ जरूर हैं, परन्तु नेपाल रूट से हो रही गांजा की तस्करी के खुलासे ने बोर्डर पर हो रही पहरेदारी पर सवाल जरूर खड़े किए हैं।
बोले अधिकारी:
-मादक पदार्थोँ की बरामदगी एवं तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ी है। इस पर मुख्य सचिव एवं डीजीपी के स्तर से लगातार समीक्षा हो रही है। बंगाल एवं नेपाल बोर्डर पर चौकसी को लेकर और भी ठोस रणनीति तैयार की जा रही है।
-विवेकानंद, आईजी पूर्णिया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


