Purnia News हथियार लहराते वायरल वीडियो मामले में छापेमारी तेज
Purnia News फॉलोअप: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हथियार लहराते वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

Purnia News मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हथियार लहराते वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान का सत्यापन करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक कथित रूप से हथियार लहराते हुए भोजपुरी गीत की धुन पर हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी थी। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान का सत्यापन कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़, अवैध हथियारों का प्रदर्शन तथा हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


